{"_id":"6755959c7d822b24440714d5","slug":"slogans-of-freedom-were-raised-on-the-streets-for-gender-equality-in-varanasi-queer-pride-march-was-taken-out-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में लैंगिक समानता के लिए सड़क पर लगे लेके रहेंगे आजादी के नारे : क्वीयर प्राइड मार्च निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में लैंगिक समानता के लिए सड़क पर लगे लेके रहेंगे आजादी के नारे : क्वीयर प्राइड मार्च निकाला गया
Sun, 08 Dec 2024 06:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 08 Dec 2024 06:18 PM IST
सार
लैंगिक समानता के मुद्दे पर वाराणसी की सड़क पर नारे लगाकर अधिकार लेने की बात कही गई इस दौरान लेके रहेंगे आजादी के नारे लगाए गए। समानता और अधिकारों के समर्थन की मांग हुई।
विज्ञापन
लैंगिक समानता को लेकर प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी की सड़क पर लैंगिक समानता को लेकर क्वीयर प्राइड मार्च निकाला गया। समलैंगिकता और लैंगिक समानता के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए लोग सड़कों पर उतरे और समाज में समावेशिता, समान अधिकारों और प्रेम की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की आवाज बुलंद की गई।
विज्ञापन
बताते चलें कि सिगरा क्षेत्र में हुए इस आयोजन में न केवल LGBTQ+ समुदाय के लोग शामिल हुए, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे यह संदेश दिया गया कि हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के जीने का अधिकार है।
विज्ञापन
बिहार से आए तन्मय ने कहा कि क्वीयर समुदाय के लिए एक आंदोलन जिसमें हम देश के तमाम विषयों को पितृसत्तात्मक समाज, शिक्षा, स्वास्थय, रोज़गार, किसान, मजदूर सभी मुद्दों को उजागर कर रहे हैं और इंसानियत की लड़ाई को बचाने का आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन