फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Skill development will get a boost in universities, special emphasis on innovation

Varanasi News: विश्वविद्यालयों में कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा, नवाचार पर विशेष जोर

Fri, 09 Feb 2024 04:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Skill development will get a boost in universities, special emphasis on innovation
प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षण संस्थानों सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में कौशल विकास को बढ़ावा देने के साथ ही छात्रों को इससे जोड़ा जा रहा है। साथ ही शोध और नवाचार की दिशा में भी शिक्षकों, छात्रों के लिए विभिन्न योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। यूजीसी के पूर्व चेयरमैन और मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षा की गुणवत्ता होगी। साथ ही शोध में भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

बीएचयू के वैदिक विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों का शिक्षा से जुड़ी नियामक संस्थाएं (यूजीसी, एआईसीटीई, आईसीएचआर आदि) से अधिक जुड़ाव हो, इस दिशा में भी से पहल की जा रही है। विश्वविद्यालय हो या तकनीकी संस्थान यहां कोर्स की पढ़ाई के साथ छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से कौशल विकास से जोड़ा जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अहम भूमिका है। छात्रों के व्यक्तित्व में सर्वांगीण विकास के लिए योग, प्राणायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़े रखने के लिए भी कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षकों, छात्रों के साथ समय-समय पर संवाद सहित अन्य कार्यक्रम भी कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुलपति से मिले शिक्षा सलाहकार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रो. धीरेंद्र पाल सिंह ने बीएचयू कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने प्रो. सिंह को विश्वविद्यालय के विकास संबंधी कार्यों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed