फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sixth unit of Anpara-D in Sonbhadra closed for maintenance, production zero

सोनभद्र में अनपरा-डी की छठवीं इकाई मरम्मत के लिये बंद, उत्पादन शून्य

Sat, 18 Jan 2020 07:18 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 18 Jan 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Sixth unit of Anpara-D in Sonbhadra closed for maintenance, production zero
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र में अनपरा में एक हजार मेगावाट की अनपरा डी परियोजना की छठवीं इकाई को शुक्रवार से अनुरक्षण के लिये बंद कर दिया गया जिससे इस परियोजना से उत्पादन शून्य हो गया है।  बताते चलें कि 500 मेगावाट क्षमता वाली छठवीं इकाई को ओवर हालिंग हेतु प्रबंधन ने इसे 35 दिनो के लिए बंद किया है। जबकि डी परियोजना की 500 मेगावाट क्षमतावाली सातवीं इकाई गत माह टरबाइन जनरेटर में आग लगने से अभी बंद ही चल रही है।

विज्ञापन

दोनो इकाइयों से विद्युत उत्पादन पूर्णतया ठप है। परियोजना के पीआरओ करमेंद्र कुमार ने बताया कि शेडयूल के मुताबिक छठवीं इकाई को आेवर हालिंग के लिए बंद करना था। जिसे शुक्रवार को पूर्णतया अनुरक्षण के लिए 35 दिनो के लिए बंद किया गया है। इस दौरान 2630 मेगावाट की अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई से 166 मेगावाट, दूसरी इकाई से 182 मेगावाट, तीसरी इकाई से 186 मेगावाट तथा 500 मेगावाट की चौथी इकाई से 473 मेगावाट तथा पांचवी इकाई से 470 मेगावाट का विधुत उत्पादन किया जा रहा था। प्रदेश में बिजली की मांग 10447 मेगावाट बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed