फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sixteen policemen suspended in Varanasi missing from night patrolling CP mohit agrawal took action

वाराणसी में 16 पुलिसकर्मी सस्पेंड: रात में गश्त से रहते थे गायब, CP ने लिया एक्शन; क्राइम मीटिंग में फटकारा

Mon, 07 Apr 2025 11:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 11:44 AM IST
सार

क्राइम मीटिंग के दाैरान सीपी ने सख्त एक्शन लिया है। इसके साथ ही लापरवाही पुलिसकर्मियों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि शहर में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर अलर्ट रहे। 

विज्ञापन
sixteen policemen suspended in Varanasi missing from night patrolling CP mohit agrawal took action
बैठक करते सीपी मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रात्रिकालीन गश्त से गायब रहना कमिश्नरेट के 11 दरोगा, तीन मुख्य आरक्षी और दो आरक्षी को भारी पड़ा। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सभी 16 पुलिसकर्मियों को रविवार की रात क्राइम मीटिंग के दौरान निलंबित कर दिया। 

विज्ञापन


इनमें से सर्वाधिक पांच दरोगा लालपुर पांडेयपुर थाने में तैनात थे। निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों की लापरवाही पुलिस आयुक्त की टीम की चेकिंग के दौरान उजागर हुई थी।
विज्ञापन


यातायात पुलिस लाइन के सभागार में क्राइम मीटिंग में पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष प्रत्येक माह थाना स्तर पर सैनिक सम्मेलन करें। ताकि, पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन की मंशा, डीजीपी और जिले के उच्चाधिकारियों के आदेशों-निर्देशों के बारे में सिपाही भी जानें। प्रधान लिपिक कार्यालय में कर्मचारियों की समस्याओं के दृष्टिगत कर्मचारी शिकायत निवारण रजिस्टर बनाया जाए।

ये पुलिसकर्मी किए गए निलंबित
शिवपुर थाने के दरोगा प्रवीण सचान व आकाश सिंह, कैंट थाने के दरोगा आलोक कुमार व योगेंद्र नाथ मिश्रा, मंडुवाडीह थाने के दरोगा अजय त्यागी, लोहता थाने के दरोगा विश्वास चौहान, लालपुर पांडेयपुर थाने के दरोगा चंद्रेश प्रसाद, अमृत राज, किशन सोनी, सैंकी प्रसाद व मनीष कुमार चौधरी, और कैंट थाने के मुख्य आरक्षी अखिलेश यादव, राम कुमार सिंह व मनीष श्रीवास्तव और दशाश्वमेध थाने के आरक्षी रामचंद्र व लालपुर पांडेयपुर थाने के आरक्षी मनीष कुमार तिवारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed