फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   six peacock died in jaunpur

छह राष्ट्रीय पक्षियों की मौत, जांच में जुटा प्रशासन, जहर खिलाए जाने की जताई आशंका

Sun, 31 Mar 2019 05:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 31 Mar 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
six peacock died in jaunpur
मृत मोर - फोटो : अमर उजाला

खुटहन थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में अज्ञात कारणों से छह राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। रविवार की सुबह गांव वालों ने बगीचे में मरे पड़े मोर को देखा तो वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभानकुमार को बुलाकर मृत पक्षियों का मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया। 

विज्ञापन


डीएफओ एपी पाठक का कहना है कि पोस्टमार्टम में स्वाभाविक मौत का होना पाया गया है। जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि कोई जहरीला पदार्थ खाने से पक्षियों की मौत हुई होगी। उनका कहना है कि पक्षी जिनके खेत में दाना चुंगने जाते हैं उन्हें परेशानी होती है। मक्के के दाने में जहर खिलाया गया है। 
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम में पक्षियों के पेट से मक्के का दाना निकला है। वन विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। उनका कहना है कि पानी न पीना भी इनके मौत का कारण हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed