{"_id":"63cd966ce9aa630b2d43b7f9","slug":"six-including-owner-of-jse-infotech-company-sued-varanasi-news-vns695120850-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जेएसई इंफोटेक कंपनी के मालिक समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जेएसई इंफोटेक कंपनी के मालिक समेत छह पर मुकदमा
विज्ञापन
वाराणसी। ठेकेदार गौरीशंकर सिंह की मौत के मामले में चंदौली की जेएसई इंफोटेक कंपनी के मालिक समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ठेकेदार की पत्नी की तहरीर पर चितईपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की है।
चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर नेवादा की रहने वाली नीलम सिंह के अनुसार उनके पति गौरी शंकर सिंह खुद की फर्म पर ठेकेदारी करते थे। गेल इंडिया से संबंधित कंपनी जेएसई इंफोटेक कंपनी भुवनेश्वर के साथ गैस पाइप लाइन बिछाने काम शुरू किया। आरोप है कि कंपनी के स्थानीय शाखा कैलाशपुरी, मुगलसराय चंदौली के निदेशक ने पति के भुगतान का साढ़े आठ लाख रुपये रोक रखा था। वहीं, लाखों रुपये की मशीन और अन्य उपकरण भी हड़प लिया। बकाया पैसा मांगने पर मुगलसराय शाखा स्थित कंपनी के मालिक आनंद सिंह, मनोज सिंह, कर्मचारी विपिन सिंह, सुरजीत सिंह और शिवम सिंह अन्य अज्ञात ने जान से मारने की धमकी दी। 18 नवंबर को भी कुछ लोगों ने बीएचयू परिसर में पति के साथ गाली गलौज और मारपीट की। पति ने इसकी शिकायत कंपनी के उच्चाधिकारियों बिहू नायक और निदेशक चंचल से किया था। मगर, कोई सुनवाई नहीं हुई। एक दिसंबर 2022 को पति घर आए और चंदौली जाने की बात कहते हुए दूसरे दिन निकल गए। उसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। चार दिसंबर को चितईपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। उसके दो दिन बाद पति का सामनेघाट गंगा किनारे शव मिला। नीलम का आरोप है कि स्थानीय कंपनी के निदेशक आनंद सिंह, मनोज सिंह, विपिन सिंह, सुरजीत सिंह, शिवम सिंह व एक अज्ञात के उत्पीड़न से पति आत्महत्या को विवश हुए। चितईपुर थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।