जानलेवा हुई गर्मी: वाराणसी में 24 घंटे में छह की मौत, अस्पतालों में 150 से अधिक लोग भर्ती
वाराणसी जिले में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। यहां 24 घंटे में छह लोगों की मौत हो गई। इनमें जिला अस्पताल में तीन, मंडलीय अस्पताल में भी तीन लोगों ने दम तोड़ा। वहीं रोहनिया में एक युवक सड़क पर गिरकर बेहोश हो गया।
विस्तार
भीषण गर्मी और तेज धूप से बीमार और मरने वालों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है। पिछले तीन दिन में पांच लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को भी अस्पतालों में छह लोगों की मौत हो गई। इसमें किसी को चक्कर आने और बेहोशी के बाद परिजन अस्पताल लेकर आए थे तो किसी की सांस फूलने के साथ ही तेज बुखार था। उधर 24 घंटे में अस्पतालों में 150 से अधिक लोगों को भर्ती भी किया गया।
इसमें बड़ों के साथ ही महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। उधर रोहनिया के केशरीपुर में साइकिल से जा रहा 28 वर्षीय युवक सड़क पर बेहोश होकर गिर गया। एंबुलेंस से उसको सीएचसी मिसिरपुर भिजवाया गया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक को एंबुलेंस में ही आईसपैक की मदद से इलाज किया गया।
स्वास्थ्य केंद्रों से पहुंच रहे मरीज, ओपीडी में भी भीड़
दोपहर में ही भर गए थे इमरजेंसी के वॉर्ड
पूर्वांचल में भीषण गर्मी और लू से 18 की मौत
भीषण गर्मी और लू के बीच शुक्रवार को पूर्वाचल में 18 लोगों की मौत हुई है। इनकी मौत के पीछे गर्मी और लू को वजह मानी जा रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अफसर और जिला प्रशासन का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहना ठीक होगा।
शुक्रवार को वाराणसी में छह लोगों की मौत हुई है। इसमें तीन की मंडलीय अस्पताल में तथा तीन की जिला अस्पताल में गर्मी से बीमार पड़ने के बाद भर्ती हुए वाराणसी में 6 और मिर्जापुर में 7 की जान गई थे। इलाज के दौरान की इनकी मौत हो गई। मिर्जापुर में अलग-अलग इलाकों में चार महिलाओं समेत सात लोगों मौत हुई। इन सभी की मौत के पीछे गर्मी और लू को काराम माना जा रहा है।
बलिया में गर्मी से बीमार पड़ने के बाद तीन लोगों की मौत हुई है। गाजीपुर में रेलवे स्टेशन पर एक तथा असावर गांव के बगीचे में एक अन्य व्यक्ति की अचेत होने के बाद मौत हो गई। इनकी मौत की वजह भी गर्मी ही मानी जा रही है।