फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   siver

मंडुवाडीह में सीवर ओवरफ्लो से सड़क पर प्रदर्शन

Fri, 20 Mar 2020 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
siver
वाराणसी। मंडुवाडीह के कृष्णापुरी कॉलोनी में पिछले कई माह से सीवर ओवरफ्लो होने से खफा लोगाें ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि बीते एक माह से सीवर की पाइप लाइन जाम है। इससे गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। स्थानीय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। सरकारी अधिकारियों से आजिज स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायक को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

कॉलोनी के लगभग दो सौ घरों से निकलने वाली सीवर लाइन पूरी तरह जाम हो चुकी है। हालात यह है कि लोगों को घरों से निकलने के दौरान इसी गंदे पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे खफा होकर लोगों ने जनप्रतिनिधियों और काशी विद्यापीठ ब्लाक के संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी से इस समस्या से अवगत कराया तो, उनके तरफ से शीघ्र समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने कहा कि यदि दो दिन के भीतर कार्यवाही नहीं हुई तो ब्लॉक मुख्यालय का घेराव होगा। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. आरती चौहान, दुर्गा प्रसाद, अशरफी देवी, शिला देवी, तारा देवी, ममता, सत्यदेव, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर, भेलूपुर शीतला मंदिर से नीलकंठ महादेव होते हुए तक सीवर सड़कों पर बह रहा है। क्षेत्र के डॉ. केएन चक्रवर्ती ने शिकायत की लेकिन जलकल के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed