फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SIT reached Varanasi in BSP MP atul rai rape case victim suicide death in delhi interrogation from ADG to Inspector police oficials 

आत्मदाह मामले में वाराणसी पहुंची एसआईटी: एडीजी से लेकर दारोगा तक से पूछताछ, बसपा सासंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की मौत का मामला

Sat, 28 Aug 2021 09:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 28 Aug 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
SIT reached Varanasi in BSP MP atul rai rape case victim suicide death in delhi interrogation from ADG to Inspector police oficials 
SIT - फोटो : सोशल मीडिया।

मऊ जिले के घोसी के बसपा सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता और गवाह की आत्महत्या मामले में गठित एसआईटी शनिवार को वाराणसी में पुलिस अधिकारियों से लेकर दारोगा तक का बयान दर्ज किया। दिन में पहुंची एसआईटी ने छावनी स्थित पीएसी गेस्ट हाउस में ठहरने के बाद शाम में अपनी जांच की कार्रवाई आगे बढ़ाई।

विज्ञापन


इस बीच शाम में कैंट थाने पहुंची टीम ने पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से अलग-अलग बातचीत करते हुए प्रकरण के बाबत कागजात भी खंगाले। उधर, एसआईटी की धमक से पुलिस अफसरों के कान खड़े रहे।
विज्ञापन


विशेष जांच दल में शामिल पुलिस महानिदेशक डॉ. आरके विश्वकर्मा और एडीजी महिला व बाल सुरक्षा संगठन नीरा रावत ने युवती द्वारा दर्ज कराए गए दुष्कर्म के मुकदमे से लेकर आत्मदाह तक की विस्तार से जानकारी ली। पीड़िता और गवाह की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमों से संबंधित कागजात भी टीम ने खंगाले। इसके बाद बारी-बारी से पुलिस अधिकारियों के बयान दर्ज किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों से विस्तृत बातचीत करते हुए उनके बयान को दर्ज किए। 16 अगस्त को दुष्कर्म पीड़िता और गवाह ने नई दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट परिसर में आत्मदाह कर लिया था। इलाज के दौरान 21 अगस्त को गाजीपुर निवासी गवाह और तीन दिन बाद 24 अगस्त को पीड़िता की राममनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई थी।

इस दौरान दोनों ने मौत की वजह बसपा सांसद सहित तत्कालीन पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए बताया था। इसी मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed