{"_id":"6382dd93ae759d26c90aac1c","slug":"sit-camped-in-bihar-in-search-of-absconding-one-lakh-prize-lallan-singh-investigation-up-to-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: फरार एक लाख इनामी बदमाश लल्लन की तलाश में बिहार में डेरा डाली SIT, झारखंड तक छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: फरार एक लाख इनामी बदमाश लल्लन की तलाश में बिहार में डेरा डाली SIT, झारखंड तक छानबीन
Sun, 27 Nov 2022 09:16 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 27 Nov 2022 09:16 AM IST
सार
एक लाख इनामी बदमाश लल्लन सिंह की तालाश में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश जारी है। गठित एसआईटी ने बिहार में डेरा डाल दिया है। झारखंड बार्डर तक पुलिस ने छानबीन की। हाजीपुर जेल में बंद उसके भाई से भी पुलिस ने बिहार पुलिस के जरिए संपर्क साधा है।
विज्ञापन
आरोपी लल्लन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लक्सा के दरोगा अजय यादव को गोली मारकर सर्विस पिस्टल लूटने वाले एक लाख इनामी बदमाश लल्लन सिंह की तालाश में कमिश्नरेट पुलिस की दबिश जारी है। गठित एसआईटी ने बिहार में डेरा डाल दिया है। झारखंड बार्डर तक पुलिस ने छानबीन की। हाजीपुर जेल में बंद उसके भाई से भी पुलिस ने बिहार पुलिस के जरिए संपर्क साधा है।
उधर, लल्लन सिंह के रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है। हालांकि पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार किया जाएगा।
पिछले हफ्ते कमिश्नरेट पुलिस ने लल्लन के दो भाईयों मनीष और रजनीश को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस दौरान पुलिस को चकमा देकर लल्लन भाग निकला था। बिहार समस्तीपुर के आनंद गोलवां निवासी लल्लन के ऊपर कमिश्नरेट पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। पुलिस की तफ्तीश में मालूम चला कि दरोगा को सीने में गोली लल्लन ने ही मारी थी। जबकि दोनों भाइयों ने सर्विस पिस्टल लूट को अंजाम दिया था।