फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sisters tie love strings on brother's wrist

बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी प्रेम की डोर

Fri, 12 Aug 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sisters tie love strings on brother's wrist
बहनों ने भाई की कलाई पर स्नेह की डोर बांधी तो भाइयों ने उपहार के साथ ही साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। भाई बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। कुछ लोग शुक्रवार को भी रक्षाबंधन मनाएंगे। भद्रा होने के कारण भाई और बहनों को शुभ मुहूर्त का इंतजार करना पड़ा। जैसे ही भद्रा समाप्त हुआ रक्षाबंधन का उल्लास हर चेहरे पर नजर आया।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश तो कभी तेज धूप के बीच बहनें भाइयों के घर पहुंचीं तो कहीं भाई बहनों के लिए उपहार लेकर ससुराल पहुंचे। थाल सजाकर चंदन रोली का तिलक कर भाई की कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधा और भाइयों को पसंदीदा मिठाइयां खिलाईं। भाईयों ने भी मन पसंद उपहार देकर रक्षाबंधन को यादगार बनाया। शहर के बाजार सुबह से रात तक गुलजार रहे। मिठाई की दुकानों पर खरीदारों की लंबी लाइन लगी रही। उपहारों व कपड़ों की दुकानों पर भी खरीदारी होती रही।
विज्ञापन

जवानों की कलाई पर भी सजी राखी
विभिन्न संस्थाओं व स्कूलों की ओर से जवानों को राखी बांधी गई। बहनों के साथ भाई बने जवानों का उत्साह भी देखते ही बन रहा था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रेंज चंदौली के कार्यालय में शुभ इंग्लिश स्कूल व रुद्राक्ष जनकल्याण विकास सेवा संस्थान की ओर से बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन मनाया गया। बच्चियों ने जवानों को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाई। उपमहानिरीक्षक सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जवानों का हर त्योहार परिवार से दूर ही बीतता है। बच्चियों ने राखी बांध त्योहार को खास बना दिया। कमांडेंट अनिल कुमार वृक्ष और अन्य जवानों ने देश के सुरक्षा कवच बने रहने का वादा किया। वहीं, बहनों को तिरंगा उपहार में दिया गया। राखी बांधने वालों में आयुषी, अनन्या, आकृति, सुनीता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारवाड़ी युवा मंच की ओर से कार्यक्रम
मारवाड़ी युवा मंच की ओर से सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क में संस्था की महिलाओं ने सीआरपीएफ के जवानों को राखी बांधी। इस दौरान यशा मोदी, श्रु्ति जैन, अर्चना, सरोज मोदी, प्रीति, निधि मौजूद रहीं। उधर, भारत विकास परिषद आस्था की ओर से छावनी परिसर स्थित 39 जीटीसी में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की महिलाओं ने 80 जवानों की कलाई पर राखी बांधी। कार्यक्रम में सरिता, रितु, शालिनी, शशि, वंदना आदि मौजूद रहे।
पौधों को बांधी राखी
सृजन सामाजिक विकास न्यास की ओर से साकेत नगर स्थित पार्क में संस्था की महिलाओं व बच्चियों ने पौधों को राखी बांधी व उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान 2000 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरभ श्रीवास्तव रहे। संस्था के अनिल कुमार सिंह व पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरेंद्र चौधरी, सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहे।
जेल में भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं बहनें
वाराणसी। जिला जेल और सेंट्रल जेल में बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांध लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से टेंट और अन्य व्यवस्थाएं की र्गइं।

जिला जेल चौकाघाट के अधीक्षक एसके सक्सेना ने बताया कि लगभग साढ़े चार सौ बहनें पहुंचीं। सेंट्रल जेल शिवपुर में बहनों की संख्या कम रही। जेल प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को रक्षा बंधन जेल में मनाया जाएगा। टेंट, बहनों के लिए जलपान और राखी का भी इंतजाम किया गया है। सेंट्रल जेल के जेलर सूबेदार यादव के अनुसार कुछ मुलाकाती आई तो उन्होंने भाइयों को राखी बांधी।ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed