{"_id":"612e51888ebc3e7a137f1b2d","slug":"sister-living-in-coimbatore-filed-fir-against-brother-in-varanasi-alleging-mental-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयंबतूर में रहने वाली बहन ने वाराणसी में भाई के खिलाफ दर्ज कराया केस, मानसिक उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोयंबतूर में रहने वाली बहन ने वाराणसी में भाई के खिलाफ दर्ज कराया केस, मानसिक उत्पीड़न का आरोप
Tue, 31 Aug 2021 09:28 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:28 PM IST
सार
बहन का आरोप है कि उसका भाई साल 2011 से ही मां-बाप से अलग रहता है। मां की मौत के बाद कागजात और 40 हजार लेकर जाने लगा तो विरोध करने पर पिटाई की। कार्यालय में गलत सूचना देकर नौकरी करने में बाधा डाल रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडू के कोयंबतूर में रहने वाली बहन ने अपने भाई सुसुवाही निवासी हिमांशु तिवारी पर मानसिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोयंबतूर के सिंगनल्लुर स्थित सेंट्रल वेयर हाउस में अधीक्षक बहन इंदु प्रभा मिश्रा का आरोप है कि पिछले छह माह से भाई मानसिक कष्ट दे रहा है।
विज्ञापन
प्रभा मिश्रा के अनुसार, मायका मंडुवाडीह के जलालीपट्टी नई बस्ती में है। बड़ा भाई हिमांशु तिवारी साल 2011 से ही मां-बाप से अलग सुसुवाही की चाणक्यपुरी कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहता है। नवंबर 2020 में मां की मौत हुई तो दसवां के दिन हिमांशु दोस्तों के साथ घर पहुंचा और मां-बाप से संबंधित जरूरी कागजात और 40 हजार लेकर जाने लगा। इस दौरान विरोध करने पर पिटाई की। इसके बाद से लगातार धमकी और कार्यालय में गलत सूचना देकर नौकरी करने में बाधा डाल रहा है। मंडुवाडीह थाना प्रभारी परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन