{"_id":"674cadd6385342d06000e014","slug":"sister-dies-in-pickup-accident-brother-injured-varanasi-news-c-20-vns1056-808904-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पिकअप की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पिकअप की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से बहन की मौत, भाई घायल
- बड़ागांव थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरहुआ। बड़ागांव थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौराहे पर रविवार की सुबह पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल एक महिला की बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में महिला का भाई घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
बड़ागांव थाना क्षेत्र के वार गांव निवासी बसंत पटेल अपनी बहन प्रमिला पटेल (40) को बाइक से लेकर घरेलू काम से हरहुआ बाजार गए थे। वहां से भाई-बहन वापस लौट रहे थे। दोनों मोहनपुर चौराहे पर पहुंचे थे, उसी दौरान विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से बसंत और प्रमिला घायल हो गए। स्थानीय लोग दोनों को समीप के अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान प्रमिला की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि प्रमिला की ससुराल फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी भवानी बारी में है। प्रमिला का उसके पति पवन पटेल से 13 वर्षों से मुकदमा चल रहा था। वह अपने 2 बेटों रवि व प्रीतम और एक बेटी प्रिया के साथ मायके में रह रही थी। मामले को लेकर भाई बसंत पटेल की तहरीर पर पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर बड़ागांव थाने की पुलिस ने प्रमिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।