फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sing Ganpati Jag Vandan... worship Bada Ganesha

Varanasi News: गाइये गणपति जग वंदन... से की बड़ागणेश की आराधना

Sun, 31 Aug 2025 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Sing Ganpati Jag Vandan... worship Bada Ganesha
वाराणसी। बड़ागणेश मंदिर में शनिवार को सजी झांकी के दर्शन के लिए भक्तों भीड़ लगी रही। कलाकारों ने गणेश जी की महिमागान किया। देर रात तक भजन-कीर्तन के साथ दर्शन-पूजन चलता रहा। श्रीगणेश नवरात्र पर गणेश मंदिरों में चल रहे शृंगार और पूजन अर्चन के क्रम में लोहटिया स्थित बड़ागणेश मंदिर में शृंगार हुआ। महंत रामनाथ दुबे के आचार्यत्व में दोपहर में पंचामृत स्नान के बाद नवीन वस्त्र धारण कराया गया। सुगंधित फूलों व मालाओं से शृंगार कर वसंत पूजा हुई। भजन संध्या में मां आदि शक्ति भजन मंडल के कलाकारों ने भजनों से गणपति का महिमागान किया। कुसुम कुमारी गाइये गणपति जग वंदन..., विक्की द्राविड़ ने मेरे घर में पधारो गजानंद जी..., लालचंद चौरसिया ने गणपति राखो मेरी लाज..., अनिल राज ने बम बम बोल रहा है काशी... आदि भजन पेश किए। रामनाथ दुबे ने बताया कि सोमवार को भगवान गणेश की छठी मनाई जाएगी। श्रद्धालु बधावा चढ़ाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed