फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Silver recovered in Chandauli railway security force team captures Bihar youth

चंदौली में सात किलो चांदी बरामद, रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने बिहार के युवक को पकड़ा

Wed, 24 Mar 2021 10:48 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Wed, 24 Mar 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Silver recovered in Chandauli railway security force team captures Bihar youth
आरपीएफ की गिरफ्त में तस्करी की चांदी के साथ युवक। (लाल घेरे में)

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट के जवानों ने बुधवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन से तस्करी कर ले जाए जा रहे सात किलो चांदी के बर्तन और जेवर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक बिहार के डेहरी आन सोन से चांदी वाराणसी ले जा रहा था। वाराणसी से आई सेल्स टैक्स विभाग की टीम बरामद चांदी को कब्जे में लेकर गिरफ्तार युवक को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


सहायक सुरक्षा आयुक्त हरिनरायन राम ने बताया कि होली पर सुरक्षा के मद्देनजर लगातार स्टेशन पर गश्त की जा रही है। सुबह दस बजे आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम जांच पड़ताल कर रही थी। इस दौरान फुटओवर ब्रिज पर एक युवक काले रंग का झोला लेकर संदिग्ध हाल में टहलता दिखाई दिया। उसे पकड़ कर तलाशी ली गई तो झोले में चांदी के बर्तन और आभूषण मिले। इसका कागज मांगने पर युवक नहीं दिखा सका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कन्हैया कुमार निवासी डेहरी आन सोन, रोहतास बिहार बताया।

विज्ञापन

वह चांदी वाराणसी में बेचता है। वजन करने पर बरामद माल 7.168 किलोग्राम मिला। इसकी अनुमानित कीमत 4.66 लाख रुपये है। बरामद सामान में चांदी के गिलास, कड़ा, अंगूठी, चेन, पायल, बिछिया, कटोरा, चम्मच, मूर्ति ब्रेसलेट आदि रहे। सूचना पाकर सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी वी. अग्रवाल और आलोक कुमार स्टेशन पर पहुंचे। युवक और बरामद चांदी को साथ ले गए। माल बरामद करने वाली टीम में एसआई मुकेश कुमार, एएसआई वीरेंद्र प्रसाद सिंह, कांस्टेबल अच्छेलाल यादव, असलम खान, पवन कुमार रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed