फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sikka

दूसरे दिन भी मिले 257 सफेद धातु के सिक्के

Tue, 17 Sep 2019 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
sikka
हरहुआ (वाराणसी)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी स्थित सुरेश सेठ के मकान में खुदाई के दौरान सोमवार को दूसरे दिन भी चांदी के 257 सिक्के मिले। इसे पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर 12 बजे पुन: सिक्केे मिलने की सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने सिक्कों को बरामद कर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। पुरातत्व विभाग के डॉ. सुभाष यादव ने बताया यह क्षेत्र सदियों पूर्व व्यवसायियों के आने जाने का प्रमुख मार्ग रहा है। इस कारण क्षेत्र में पूर्व में भी इस तरह की मुद्राएं मिली हैं। यह मकान सैकड़ों वर्ष पूर्व राम भरोसे साव की हवेली के नाम से मशहूर था। जो अब रामनंदन के घर के नाम से जाना जाता है। यहां अन्य जनपदों के व्यापारी आवागमन के दौरान रुका करते थे। जिसका नव निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नींव की खुदाई में ब्रिटिस शासन की रानी विक्टोरिया काल के एक रुपये के सिक्के मिले हैं जो सन 1772 से 1906 तक के हैं। इस बरामदगी में थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक राम राज शुक्ला, रवि यादव राकेश ओझा हरिकेश सिंह, सौरभ कुमार, सत्य प्रकाश राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed