फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sigra Stadium likely to host international handball competition: Association

सिगरा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता होने के आसार : एसोसिएशन

Thu, 12 Mar 2026 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Sigra Stadium likely to host international handball competition: Association
हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय सिंह
हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) के कोषाध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि बनारस में अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता कराई जा सकती है। सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इसकी संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है। बुधवार को परमानंदपुर मिनी स्टेडियम पहुंचे एचएआई कोषाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हैंडबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और हर आयु वर्ग में पदक जीत रहे हैं। जिस तरह वाराणसी में हैंडबॉल का विकास हो रहा है उसे देखते हुए कोशिश की जा रही है कि यहां जल्द ही हैंडबॉल के अंतरराष्ट्रीय मैच कराए जाएं। उन्होंने कहा कि परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में मिल रहा प्रशिक्षण काफी बेहतर है। इसी मैदान की तीन बालिकाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और 20 बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन

भारत की हैंडबॉल टीम ओलंपिक में जाए
दुनिया के दूसरे सबसे तेज खेलों में से एक हैंडबॉल में भारतीय बालिकाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। इसी का नतीजा है कि पहली बार वर्ल्ड हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारत की जूनियर बालिका टीम ने क्वालिफाई किया। पुरुष वर्ग में भी प्रयास किया जा रहा है कि भारत बेहतरीन प्रदर्शन करे। देश में हर आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। हमारा लक्ष्य है कि ओलंपिक खेलों में भारत की हैंडबॉल टीम हिस्सा ले। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. शम्स तबरेज शंपू ने वाराणसी पहुंचने पर हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय सिंह का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed