{"_id":"5fb802aa8ebc3e9bc202d3df","slug":"signal-corrected-after-12-hours-order-of-inquiry-varanasi-news-vns5591574132","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 घंटे बाद ठीक हुआ सिग्नल, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 घंटे बाद ठीक हुआ सिग्नल, जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन स्टेशन के समीप जीटीआर ब्रिज के पास क्रासिंग प्वाइंट पर बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे फेल सिग्नल 12 घंटे बाद रात 11 बजे ठीक हुआ। इसके बाद ट्रेनों का व्यवस्थित संचालन शुरू हुआ। डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। डिप्टी एसएसटी इसकी जांच कर रिपोर्ट डीआरएम को सौंपेंगे।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर जीटीआर ब्रिज के नीचे क्रासिंग प्वाइंट संख्या 828 को मेंटेनेंस के लिए सिग्नल विभाग ने दिन में 11 बजे से 40 मिनट का ब्लाक लिया था। प्वाइंट मरम्मत के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी से सिग्नल ध्वस्त हो गया। इससे प्लेटफार्म संख्या 4, 5, 6, 7, 8 का अप और डाउन सिग्नल फेल हो गया। इससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। बाद में ट्रेनों को काशन के सहारे चलाया गया। कोई ट्रेन आती तो प्वाइंट पर एक कर्मचारी कागज लेकर पहुंचता और चालक को देता। इसके बाद ट्रेन आगे प्लेटफार्म पर आती। इसी तरह प्लेटफार्म से खुलने के बाद प्वाइंट पर ट्रेन रुक जाती। यहां चालक कर्मचारी की इजाजत के बाद ट्रेन आगे बढ़ाता। इस व्यवस्था से सभी ट्रेनें 15 से बीस मिनट की देरी से चलीं। रात आठ बजे डीआरएम राजेश कुमार पांडेय, एडीआरएम अतुल कुमार, सीनियर डीसीएम रूपेश कुमार, डीसीएम स्टेशन डायरेक्टर मुहम्मद इकबाल, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह सहित इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। रात 11 बजे गड़बड़ी दूर हुई और सिग्नल चालू होने से ट्रेनों का व्यवस्थित संचालन शुरू हुआ। स्टेशन डायरेक्टर मुहम्मद इकबाल ने बताया कि डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। डिप्टी एएसटी मनीष कुमार मामले की जांच कर रिपोर्ट डीआरएम को सौंपेंगे।