मुस्लिम बहुल मदनपुरा में बुधवार को 15 साल बाद सिद्धिश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन हुआ। चाबी नहीं मिली तो मंदिर के दरवाजे पर बंद ताला तोड़ा गया। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मंदिर की सफाई हुई, फिर गंगाजल का छिड़काव किया गया। पूजन और जलाभिषेक के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। अब खरमास के बाद प्राणप्रतिष्ठा होगी। दावा है कि मंदिर की सफाई में तीन खंडित शिवलिंग मिले हैं। मूल शिवलिंग गायब है।
वाराणसी में खंडित मिले तीन शिवलिंग: 15 साल बाद खुले सिद्धिश्वर महादेव मंदिर के कपाट, गूंजा हर- हर महादेव
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:23 PM IST
सार
वाराणसी जिले के मदनपुरा में स्थित सिद्धिश्वर महादेव के मंदिर का ताला खोल दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मंदिर की साफ- सफाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन