फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Siddha Chakra Mahamandal Vidhan performed as part of the World Peace Mahayajna

Varanasi News: विश्व शांति महायज्ञ से हुआ सिद्ध चक्र महामंडल विधान

Thu, 30 Jul 2026 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Siddha Chakra Mahamandal Vidhan performed as part of the World Peace Mahayajna
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन तीर्थ भेलूपुर में अष्टाहानिका महापर्व पर चल रहे नौ दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का समापन बुधवार को विश्व शांति महायज्ञ के साथ हुआ। समाधिस्थ आचार्य विद्यासागर से दीक्षित मुनि धर्म सागर और भाव सागर महाराज के सानिध्य में मांगलिक क्रियाएं हुईं। गुरु पूर्णिमा होने की वजह से आशीर्वाद लेने के लिए श्रद्धाुलओं की भीड़ थी।
विज्ञापन

सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला चला। उन्होंने दोनों जैन मुनियों के दर्शन किए। धर्म सभा में मुनि भाव सागर महाराज ने कहा कि गुरु केवल एक व्यक्ति नहीं, एक सिद्धांत है। वह अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने वाला सेतु है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में गुरु के विशेष स्थान पर जोर दिया। मुनि भाव सागर महाराज ने कहा कि नौ वर्ष बाद गुरु पूर्णिमा पर यह विशेष संयोग बना है। उन्होंने चातुर्मास के कलश स्थापित करने वालों को सौभाग्यशाली बताया। इस दौरान दो अगस्त को होने वाले कलश स्थापना दिवस को लेकर कलश स्थापित करने वालों का चयन हुआ। इसमें देश-विदेश के श्रद्धालु 1008 कलशों से भगवान पार्श्वनाथ से जुड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed