फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SIB raid on two hotels in tax evasion in Varanasi

वाराणसी: टैक्स चोरी में दो होटलों पर एसआईबी के छापे से हड़कंप

Thu, 18 Mar 2021 12:08 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Thu, 18 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
SIB raid on two hotels in tax evasion in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

वाणिज्यकर विभाग की एसआईबी टीम ने बुधवार को छावनी स्थित एक होटल मदीन व मिंट हाउस रोड पटेलनगर स्थित होटल मैरेडियन ग्रैंड में छापा मारा। टैक्स चोरी की सूचना पर पहुंची एसआईबी टीम ने जांच के दौरान कर चोरी का बड़ा खेल पकड़ा। टीम को रूम सर्विस, बुफे और बैंक्वेट सर्विस की टैक्स में  गड़बड़ी मिली।

विज्ञापन


18 अफसरों की तीन टीम दोनों होटलों से बिल बुक, कंप्यूटर हार्ड डिस्क सहित अन्य दस्तावेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है। देर रात तक जांच में लगभग एक करोड़ से अधिक की कर चोरी पकड़े जाने का अनुमान है। एसआईबी अधिकारियों के अनुसार होटलों ने रूम सर्विस पर 18 परसेंट टैक्स के बजाय 5 परसेंट ही टैक्स जमा किया और बुफे थाली भोजन पर फर्जी तरीके से आईटीसी लाभ लिया गया। शादी समारोह के दौरान बैंक्वेट सर्विस के टैक्स में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।

विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) के अपर आयुक्त मिथिलेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में 18 अफसरों की टीम ने दोपहर के समय एक साथ छावनी स्थित होटल मदीन और पटेलनगर स्थित होटल मैरेडियन ग्रैंड में छापा मारा। टीम में शामिल संयुक्त आयुक्त बीआर सिंह, दीनानाथ, अनिल कुमार, उप आयुक्त मदन लाल, जय प्रकाश मौर्या ने दोनों होटलों को खंगालना शुरू किया तो परत दर परत गड़बड़ियां सामने आई।

रूम सर्विस पर 18 परसेंट टैक्स दिया जाना चाहिए लेकिन होटल कारोबारी की ओर से 5 परसेंट ही जीएसटी जमा किया जाता रहा। बिल बुक और कंप्यूटर हार्ड डिस्क की जांच में यह भी सामने आया कि बुफे खाना के दौरान गलत तरीके से आईटीसी का लाभ लिया गया। अफसरों को जांच में यह भी गड़गड़ी मिली कि बैंक्वेट की बुकिंग में भी टैक्स छुपाया जाता रहा। इस तरह टैक्स जमा करने के दौरान अन्य कई गड़बड़ी पाई गई। अपर आयुक्त मिथिलेश कुमार शुक्ला के अनुसार कर चोरी की सूचना पर होटल मदीन व होटल मैरेडियन ग्रैंड में छापा मारा गया और जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मालूम चलेगा कि कर चोरी कितने करोड़ की हुई है। टीम में शामिल अफसरों के अनुसार एक करोड़ के पार टैक्स चोरी पकड़े जाने का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed