{"_id":"5d60e9578ebc3e93ab3b5e98","slug":"si-reached-to-bhu-hospital-for-blood-donate-for-a-girl-after-serv-for-cm-yogi-duty-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेश की मानवता की मिशाल, सीएम की ड्यूटी से छूटकर आधी रात बच्ची को खून देने पहुंचे दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेश की मानवता की मिशाल, सीएम की ड्यूटी से छूटकर आधी रात बच्ची को खून देने पहुंचे दरोगा
Sat, 24 Aug 2019 01:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:07 PM IST
विज्ञापन
रक्त दान करते दरोगा मिथिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा ड्यूटी से गुरुवार की आधी रात दरोगा मिथिलेश यादव खाली हुए तो एक अनजान बच्ची के लिए खून देने लहुराबीर स्थित आईएमए पहुंच गए। अनजान बच्ची की जान बचाने के लिए रक्तदान करने वाले लक्सा थाने पर तैनात दरोगा मिथिलेश यादव की सराहना करते हुए लोगों ने उन्हें मानवता की मिसाल बताया। वहीं, मिथिलेश ने कहा कि पिता रामचंद्र सेना से सेवानिवृत्त हैं और उन्होंने बचपन से ही सिखाया है कि जरूरतमंदों की मदद करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।
विज्ञापन
बलिया जिला निवासी एक परिवार की कैंसर पीड़ित तीन वर्षीय बच्ची का उपचार बीएचयू स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल में चल रहा है। गुरुवार को बच्ची को ओ निगेटिव ब्लड की आवश्यकता थी। ब्लड पाने के लिए परिवार को एक रक्तदाता की जरूरत थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : पाकिस्तान से काशी पहुंचे गुरु नानक जी के खड़ाऊं, ननकाना साहिब से आई कीर्तन शोभायात्रा का भव्य स्वागत
विज्ञापन
बच्ची के परिजनों की परेशानी देख कुछ लोगों ने उसे अपने फेसबुक पेज पर साझा कर दिया। फेसबुक पोस्ट देख कर दरोगा मिथिलेश ने रात लगभग एक बजे अपने एक दोस्त को बीएचयू अस्पताल भेज कर बच्ची का विवरण मंगाया। इसके बाद आईएमए जाकर रक्तदान किया। दरोगा की नेक पहल से बच्ची के परिजन उनकी सराहना करते हुए नहीं थक रहे थे।