फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shubh Vivah Muhurat 2021: clarinet will resonate after four months

Shubh Vivah Muhurat 2021: अब चार महीने बाद गूंजेगी शहनाई, जानिए अगले साल विवाह के 50 मुहूर्त

Fri, 11 Dec 2020 11:18 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 11 Dec 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Shubh Vivah Muhurat 2021: clarinet will resonate after four months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

साल का अंतिम विवाह मुहूर्त 11 दिसंबर को है। इसके बाद चार महीने तक विवाह की शहनाईयां नहीं गूंजेंगी। 15 दिसंबर से खरमास शुरू होने के बाद शुभ कार्य बंद हो जाएंगे। अगले साल भी विवाह की धूम आधा अप्रैल गुजरने के बाद होगी। जनवरी से लेकर मार्च 2021 तक विवाह का एक भी मुहूूर्त नहीं मिल रहा है। नए साल में 22 अप्रैल से शुभ मुहूर्तों की शुरुआत होगी।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि 2021 में विवाह के लिए 50 दिन रहेंगे। बृहस्पति और शुक्र ग्रह के कारण साल के शुरुआती महीनों में विवाह नहीं हो पाएंगे। मकर संक्रांति के बाद 19 जनवरी से 16 फरवरी तक गुरु अस्त रहेगा।
विज्ञापन


फिर 16 फरवरी से ही शुक्र 17 अप्रैल तक अस्त रहेगा। इस कारण विवाह का पहला मुहूर्त 22 अप्रैल को है। इसके बाद देव शयन से पहले यानी 15 जुलाई तक 37 दिन विवाह के मुहूर्त हैं। वहीं, 15 नवंबर को देव उठनी एकादशी से 13 दिसंबर तक विवाह के लिए 13 दिन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Shubh Vivah Muhurat 2021: clarinet will resonate after four months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

वसंत पंचमी पर नहीं हो पाएगी शादी
16 फरवरी को वसंत पंचमी है। इसे भी विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त माना जाता है, लेकिन इस दिन सूर्योदय के साथ ही शुक्र अस्त हो जाएगा। इस कारण पंचांगों में इसे विवाह मुहूर्त में नहीं गिना गया है। हालांकि लोक परंपरा के चलते उत्तराखंड सहित देश के कई हिस्सों में वसंत पंचमी पर विवाह होते हैं।

विवाह के लिए अबूझ मुहूर्त भी मिलेंगे  
देव प्रबोधिनी एकादशी पर तुलसी शालिग्राम विवाह की परंपरा है, इसलिए इस दिन को विवाह के लिए शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया विवाह कभी नहीं टूटता और दांपत्य सुख भी हमेशा बना रहता है। इसके अलावा अक्षय तृतीया और वसंत पंचमी को भी अबूझ मुहूर्त मानते हुए शादियां की जाती हैं।

 

Shubh Vivah Muhurat 2021: clarinet will resonate after four months
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

2020 में थे 49 मुहूर्त, लेकिन 26 दिन ही हो सके विवाह
इस साल जनवरी से मार्च तक होली से पहले 19 दिन मुहूर्त थे। फिर 15 मार्च से खरमास शुरू हो गया, इसके बाद कोरोना के चलते लॉकडाउन में अप्रैल से जून तक 23 मुहूर्त निकल गए। फिर चतुर्मास के दौरान जुलाई से 24 नवंबर तक विवाह नहीं हो पाए। देव उठनी एकादशी से 11 दिसंबर तक सात दिन ही विवाह के लिए मिले।
 

Shubh Vivah Muhurat 2021: clarinet will resonate after four months
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

2021 में हैं 33 सर्व शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य विमल जैन ने बताया कि 2021 में सर्व शुभ मुहूर्त की बात करें तो यह केवल 33 हैं। हालांकि वर और कन्या की कुंडली के हिसाब से अन्य 17 शुभ मुहूर्त भी मिलेंगे। उन्होंने बताया कि एक से 14 जनवरी तक खरमास, 17 जनवरी से गुरु और शुक्र के कारण बाल-वृद्ध दोष के चलते शुभ मुहूर्त नहीं मिल रहे हैं। इसके बाद 20 जुलाई से 14 नवंबर तक चतुर्मास रहेगा तो इस दौरान भी शुभ कार्य नहीं होंगे। इसके बाद 15 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा जो 31 दिसंबर तक रहेगा।

Shubh Vivah Muhurat 2021: clarinet will resonate after four months
शादी - फोटो : अमर उजाला।

सर्व शुभ मुहूर्त
अप्रैल : 22, 24, 25, 26, 27, 30
मई : 1, 3, 7, 8, 15, 21, 22, 24
जून : 4, 5, 19, 30
जुलाई : 1, 2, 15
नवंबर : 19, 20, 21, 28, 29, 30
दिसंबर : 1, 6, 7, 11, 12,13 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed