फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shubh Muhurat Venus rise after 61 days wedding ring July in varanasi Muhurat after available November and Dece

शुभ मूहुर्त: 61 दिन बाद शुक्र होंगे उदय, जुलाई में गूंजेगी शहनाई; नवंबर और दिसंबर में मिलेंगे 17 शुभ मुहूर्त

Wed, 19 Jun 2024 01:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jun 2024 01:14 PM IST
सार

Varanasi News: आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी पर 29 जून को (रात 7:52 बजे) शुक्र पश्चिम दिशा में उदय होंगे। इसके बाद मांगलिक कार्य शुरू होंगे। जुलाई में छह, नवंबर में आठ और दिसंबर में नौ शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

विज्ञापन
Shubh Muhurat Venus rise after 61 days wedding ring July in varanasi Muhurat after available November and Dece
शुभ लग्न। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई और जून भर थमी ढोल-नगाड़े और शहनाई की धुन अगले माह गूंजने वाली है। क्योंकि, शुक्र ग्रह 61 दिन बाद उदय होने वाले हैं। इसके साथ ही मांगलिक कार्य पूर्ण रूप से शुरू हो जाएंगे। हालांकि, जुलाई में शादी के शुभ मुहूर्त छह ही पड़ रहे हैं। जबकि नवंबर एवं दिसंबर में 17 लग्न मिलेंगे। ज्योतिष के अनुसार गुरु व शुक्र के अस्त होने, हरिशयनी एकादशी के पहले आने और मासांत दोष की वजह से शुभ लग्न कम मिल रहे हैं।

विज्ञापन


ज्योतिष के अनुसार नौ ग्रहों में गुरु, शुक्र और सूर्य का उदय होना जरूरी माना गया है। लेकिन, 29 अप्रैल को शुक्र और छह मई को गुरु अस्त हो गए। इसके चलते मई और जून माह में एक भी लग्न नहीं था। 
विज्ञापन


आचार्य नागेंद्र किंकर ध्रुव आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि 17 जुलाई से ही हरिशयनी एकादशी और सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कर्क संक्रांति से लग्न कम पड़ जाएंगे। नवंबर में मासांत दोष और दिसंबर खरमास की वजह से लग्न कम मिल रहे हैं। जबकि हरिशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। इसके चलते भी शुभ लग्न बंद हो जाएंगे। पिछले साल की अपेक्षा करीब 35 लग्न कम पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई से दिसंबर तक ये है लग्न

जुलाई में 7, 9, 11, 12, 13, 15, नवंबर में 17, 18, 22, 23, 24, 25 व 26 और दिसंबर में 2,3, 4, 5, 9, 10,13 व 14 को शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। करीब सभी गोधूलि बेला से रात में ही मुहूर्त बन रहे हैं।

धन, वैभव और सुख-समृद्धि के स्वामी हैं शुक्र
मांगलिक कार्य के लिए शुक्र का उदय होना जरूरी होता है। क्योंकि धन, वैभव, प्रेम, सौंदर्य और सुख-समृद्धि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इसलिए शादी सहित सभी मांगलिक कार्य इनके उदय होने पर ही शुरू होता है। गुरु, शुक्र और सूर्य के उदय होने हर तरह के शुभ मुहूर्त बनते हैं। इसके साथ ही अगर रवि और गुरु का संयोग हो तो और अधिक सिद्धिदायक और शुभ फलदायी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed