फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shringar Mahotsav of Maa Kushmanda from tomorrow in varanasi Many famous artists

मां कूष्मांडा का श्रृंगार महोत्सव कल से: कई प्रसिद्ध कलाकार लगाएंगे दुर्गा दरबार में हाजिरी, छह दिवसीय आयोजन

Mon, 11 Sep 2023 06:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Sep 2023 06:15 PM IST
सार

वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा के दरबार में होने वाले संगीतमय श्रृंगार महोत्सव में अनूप जलोटा, मालिनी अवस्थी, भरत शर्मा, मनोज तिवारी सहित कई दिग्गज कलाकार हाजिरी लगाएंगे। 

विज्ञापन
Shringar Mahotsav of Maa Kushmanda from tomorrow in varanasi Many famous artists
दुर्गाकुंड मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित मां कूष्मांडा के दरबार में होने वाले संगीतमय श्रृंगार महोत्सव में अनूप जलोटा, मालिनी अवस्थी, भरत शर्मा, मनोज तिवारी सहित कई दिग्गज कलाकार हाजिरी लगाएंगे। 12 से 17 सितंबर तक होने वाले आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम का समापन 17 सितंबर को होगा। छह दिनों में माता के अलग-अलग स्वरूपों का श्रृंगार किया जाएगा।

विज्ञापन


रविवार को यह जानकारी मंदिर के महंत पं. आनंद गोपाल द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि 15 दिनों से कारीगर मां दरबार को सजाने में लगे हुए हैं। गीतकार कन्हैया दुबे केडी के संयोजन में वार्षिक संगीतमय महोत्सव 12 से 17 सितंबर तक मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ जवाहरलाल व साथी कलाकारों के शहनाई वादन से होगा। गर्भगृह के ठीक सामने कालाकार अपनी संगीतमय प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
  • 12 सितंबर

पं विश्व मोहन भट्ट व सलिल भट्ट का मोहन वीणा और सात्विक वीणा, शुभ महाराज का तबला वादन, वृंदावन की आस्था गोस्वामी, देव प्रिया दास गुप्ता, पं. देवाशीष डे और डॉ. अर्चना म्हस्कर का गायन।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • 13 सितंबर

प्रेमचंद होम्बल व माला होम्बल का कथक, राजेंद्र प्रसन्ना का बांसुरी वादन, रिंपा शिवा का तबला वादन, विशाल कृष्णा का कथक, रोनू मजूमदार बांसुरी वादन और यशवंत वैष्णव एकल तबला।

  • 14 सितंबर

सुजाता महापात्र का ओडिसी नृत्य, जयंतिका डे का गायन, पं. माता प्रसाद मिश्र व रुद्रशंकर का कथक, मालिनी अवस्थी व पं. नरेंद्र झा का गायन, पं. नीलाद्री कुमार का सितार वादन, पं. पूरण महाराज व अवंतिका का तबला वादन।

  • 15 सितंबर

पं. सुखदेव मिश्र कर वायलिन वादन, मांडवी सिंह व शांभवी सेठ का कथक, भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा व्यास, मनोज तिवारी मृदुल का गायन। डॉ. विजय कपूर का लोकगीत गायन, ज्योति माही, अर्चना तिवारी, ओम तिवारी व पं राकेश तिवारी का गायन।

  • 16 सितंबर

अनूप जलोटा का गायन, पं. रविशंकर मिश्रा व डॉ. ममता टंडन का कथक नृत्य।

  • 17 सितंबर

पं. ध्रुवनाथ मिश्रा का सितार वादन, डॉ. श्वेता कुमारी, अजीता श्रीवास्तव, डॉ. अमलेश शुक्ला आदि का गायन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed