फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Ram Katha begins today on the occasion of Ramanandacharya's appearance festival, CM Yogi may participate

Varanasi News: रामानंदाचार्य के प्राकट्य महोत्सव पर श्रीरामकथा आज से, शामिल हो सकते हैं सीएम योगी

Fri, 02 Jan 2026 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Katha begins today on the occasion of Ramanandacharya's appearance festival, CM Yogi may participate
श्री रामानंद विश्व हितकारिणी परिषद और श्री वैष्णव विरक्त संत समाज की ओर से जगद्गुरु रामानंदाचार्य के 726वें प्राकट्य महोत्सव पर नौ दिवसीय श्रीराम कथा शुक्रवार से शुरू होगी। श्रीराम मंदिर गुरुधाम में कथा दोपहर एक बजे से शुरू होगी। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। कथावाचक जगद्गुरु काशी पीठाधीश्वर स्वामी राम कमलाचार्य वेदांती महाराज प्रवचन करेंगे। इस दौरान संत सम्मेलन, विद्वत सम्मेलन, कवि सम्मेलन और संस्कृत छात्रों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष व कथावाचक स्वामी राम कमलाचार्य वेदांती महाराज ने बृहस्पतिवार को श्रीराम मंदिर में पत्रकारों को बताया कि जगद्गुरु रामानंदाचार्य के प्राकट्य दिवस पर 10 जनवरी को अस्सी घाट से सुबह आठ बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो अस्सी, लंका, संकटमोचन, दुर्गाकुंड, खोजवां, गुरुधाम चौराहा होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंचेगी। बग्घी पर साधु-संत रहेंगे। पुरुष धर्म ध्वज और महिलाएं कलश लेकर चलेंगी। प्रतिदिन सुबह वेद पाठ, गोष्ठी व प्रतियोगिताएं होंगी। बताया कि कथा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे लेकिन अभी तिथि तय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed