फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shramik special train arrived mirzapur with workers from surat gujrat lockdownn

देर रात आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन, 27 जिलों के 1811 यात्री को 42 बसों से भेजा गया घर 

Sat, 16 May 2020 12:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 16 May 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Shramik special train arrived mirzapur with workers from surat gujrat lockdownn
मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंची ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

27 जिलों के 1811 प्रवासी श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन सूरत से शुक्रवार को देर रात 12 बजे मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंची। जांच के बाद सभी को बस में बैठाकर घर भेज दिया। ट्रेन आने पर सभी का वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तालियों से स्वागत किया।

विज्ञापन

सभी यात्रियों को 42 बसों से उनके घर भेजा गया। तीसरी ट्रेन अहमदाबाद से 12  बजे के बाद आने की संभावना है।


शुक्रवार की सुबह 1806 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन मिर्जापुर स्टेशन पहुंची थी। इसके बाद सूरत से आने वाली दूसरी ट्रेन को भी शाम को आना था, पर वह अपने तय समय से काफी देर से स्टेशन पर पहुंची। सूरत से आने वाली दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन देर रात 12 बजकर तीन मिनट पर मिर्जापुर स्टेशन पर पहुंची।

विज्ञापन

ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने पर डीएम सुशील कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों व अन्य स्टाफ के साथ ताली बजाकर प्रवासी यात्रियों का स्वागत किया। इसके बाद जिला वार श्रमिकों को कोच से बाहर निकाला गया। इसमें सबसे पहले जौनपुर, आजमगढ़, मऊ व भदोही के प्रवासियों को बाहर निकाला गया। इन प्रवासियों के साथ बच्चे भी थे।

रात होने के कारण वे सो गए थे तो परिजन उन्हें अपने कंधे पर रखकर लाइन में लगते हुए जांच कराने के बाद बसों की ओर गए। परिसर में खड़ी 42 बसों से 27 जिलों के लोगों को उनके घर भेजा गया। इसके बाद स्टेशन परिसर और ट्रेन का सैनिटाइजेशन किया गया। इसके बाद प्रशासन अहमदाबाद से आने वाली तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन की तैयारियां में जुट गया। जिसकी दोपहर 12 बजे के बाद आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed