फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shortfall of crore in hotel cash; FIR registered against four employees.

Varanasi News: होटल के कैश में 1.71 करोड़ की कमी, चार कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 01 Oct 2026 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shortfall of crore in hotel cash; FIR registered against four employees.
सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी बताकर हिसाब में अंतर छिपाने का आरोप, सीए से ऑडिट कराने पर सामने आया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के होटल में कैश में 1.71 करोड़ रुपये कम मिलने के मामले में पुलिस ने महाप्रबंधक संदीप पाटियाल, वित्त प्रबंधक अनुपम सिंह, कैशियर कौशल किशोर सिंह और एचआर प्रबंधक प्रदीप कुमार तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। होटल प्रबंधन ने चारों पर साजिश के तहत कथित गबन और कूटरचित दस्तावेजों के जरिये धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
होटल निदेशक के सलाहकार तरुण कुमार दीक्षित की तहरीर के अनुसार, प्रबंधन को लंबे समय से होटल के कैश और बैंक में जमा रकम के हिसाब में अंतर की आशंका थी। कर्मचारियों से पूछताछ करने पर सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या होने की बात कही गई। प्रबंधन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) से कैश और रिकॉर्ड का मिलान कराया। जिसमें
विज्ञापन

31 मार्च 2026 तक होटल के कैश में 2,06,72,991 रुपये होने चाहिए थे, जबकि भौतिक सत्यापन में केवल 55 लाख रुपये मिले। इस तरह 1,51,72,991 रुपये की कमी बताई गई। वहीं, एक अप्रैल से आठ सितंबर 2026 तक के रिकॉर्ड के अनुसार कैश में 25,85,000 रुपये होने चाहिए थे, लेकिन जांच में 5,91,979 रुपये ही मिले। इस अवधि में 19,93,021 रुपये की कमी सामने आई। दोनों अवधियों को मिलाकर होटल प्रबंधन ने कुल 1,71,65,962 रुपये की कमी का आरोप लगाया है। दूसरे सीए से कराए गए सत्यापन में भी 1,71,65,041.03 रुपये का अंतर मिलने की बात तहरीर में कही गई है। थाना प्रभारी राजकिशोर पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article