फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shops Open within two kilometer radius of baba vishwanath for third day in varanasi

मीट, मदिरा और मंदिर: बाबा के दो किमी के दायरे में तीसरे दिन फिर से खुलीं दुकानें; अभियान चालकर कराईं थीं बंद

Mon, 04 Mar 2024 09:00 AM IST
शाहरुख खान गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी
गुंजन श्रीवास्तव, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Mar 2024 09:00 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर की दो किमी परिधि में प्रतिबंध का कानून कागजी साबित हुआ। बाबा के दो किलोमीटर के दायरे में तीसरे दिन दुकानें फिर से खुल गईं। 100 से ज्यादा मीट की छोटी बड़ी दुकानें संचालित हो रही हैं। दो दिन में 42 दुकानें बंद कराई गई थीं।

विज्ञापन
Shops Open within two kilometer radius of baba vishwanath for third day in varanasi
हरे पर्दे के पीछे मीट बेचता दुकानदार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिवभक्तों की आस्था के केंद्र काशी विश्वनाथ मंदिर की दो किलोमीटर परिधि में मांस और मदिरा पर प्रतिबंध का नियम नगर निगम के अभियान के तीसरे दिन ही कागजी साबित हो गया। बेनियाबाग से नईसड़क और दालमंडी सहित प्रतिबंध वाले क्षेत्रों में रविवार को हरे पर्दे की आड़ में 100 से ज्यादा दुकानों पर मीट और मांस बिकता रहा। 
विज्ञापन


उधर, मदिरा (शराब) की दुकानों की बंदी से नगर निगम ने आबकारी विभाग के पाले में गेंद डाल दी है। सदन में प्रस्ताव पास होने के 45 दिन बाद भी नई सड़क, दालमंडी, बेनियाबाग के अलावा, रेवड़ी तालाब, मदनपुरा, तिलभांडेश्वर, अशफाक नगर, सोनिया आदि इलाकों में पहले की तरह ही खुलेआम मांस और मदिरा की बिक्री जारी है। 
विज्ञापन


आदिविश्वेश्वर वार्ड के पार्षद इंद्रेश सिंह ने 18 जनवरी 2024 को सदन की बैठक में विश्वनाथ मंदिर से दो किमी दायरे में मीट, मांस और मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव दिया था। इसपर सदन ने मुहर लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर नगर निगम प्रशासन ने दो दिनों में 42बेनियाबाग, हड़हा सराय, नई सड़क, दालमंडी की दुकानें बंद कराई थीं, लेकिन रविवार को अभियान का असर नहीं दिखा और व्यवस्था पहले जैसी ही हो गई। 

पिछले दिनों सरकार की ओर से अयोध्या और मथुरा को तीर्थ क्षेत्र घोषित कर मांस, मदिरा की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसी तरह काशी विश्वनाथ धाम के दो किमी दायरे को तीर्थ क्षेत्र घोषित कर यहां भी मांस और मदिरा पर पाबंदी लगाने का प्रस्ताव नगर निगम सदन में पास किया गया।

नई सड़क के पास खुली दुकान

रविवार की दोपहर 1:05 बजे नई सड़क के लवकुश होटल के पास मांस की दुकानें खुलीं थीं। दुकान के आगे एक कपड़े का पर्दा लगाया गया था। दुकान के बाहर खड़े दुकानदार हर आने जाने वालों को देख रहे थे। इस दौरान इक्का दुक्का लोग दुकान के पास खड़े थे। उन्हें मीट दिया जा रहा था।

रेवड़ी तालाब में बिका मीट

दोपहर 1:40 बजे रेवड़ीतालाब जाने वाले मार्ग पर मांस की दुकान पर लोग खरीदारी करते दिखे। यहां पर गाड़ियों के खड़े होने से जाम जैसी स्थिति रही। दुकानदार बार-बार ग्राहकों से गाड़ी किनारे खड़ी करने को कह रहे थे। इस बीच लोगों को उनकी जरूरत के हिसाब से मीट दिया गया।
 

भेलूपुर में मोलभाव करते दिखे लोग

दोपहर 2:15 बजे भेलूपुर चौराहे के पास खुलेआम मीट बेचा जा रहा था। पास में ही एक डिब्बे में अपशिष्ट डाले जा रहे थे। इसके चलते आसपास कई कुत्ते मंडरा रहे थे। खरीदने वाले मोलभाव कर रहे थे।

सोनारपुरा में दुकान के पास से गुजरते रहे भक्त

दोपहर 2:20 बजे सोनारपुरा चौराहे के समीप खुलेआम मीट की दुकान खुली रही। इसी मार्ग से कई भक्त विश्वनाथ मंदिर जा रहे थे। लोगों को काले पॉलीथिन में मीट दिया जा रहा था। कई ग्राहकोंं ने मीट लेने के बाद ऑनलाइन पेमेंट किया।

विश्वनाथ मंदिर से दो किमी दायरे का इलाका

विश्वनाथ मंदिर से दो किमी दायरे में लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन, दारानगर, विश्वेश्वरगंज, बांसफाटक, गोदौलिया, लक्सा, रथयात्रा, सोनिया, औरंगाबाद, चेतगंज, बेनियाबाग, नईसड़क, दालमंडी, भेलूपुर, रेवड़ीतालाब, कमच्छा, गुरुबाग और गिरजाघर हैं।

मदिरा की दुकानें बंद कराने के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मदिरा की दुकानों का लाइसेंस आबकारी विभाग से दिया जाता है। नगर निगम की ओर से इन दुकानों को बंद कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव पर मुहर लगी तो मीट के साथ ही मंदिर के दो किमी दायरे में मदिरा की बिक्री पर भी पाबंदी लग जाएगी।

मंदिर से दो किमी दायरे में दुकानों का आंकड़ा
105 - मीट-मुर्गे की दुकानें
37 - मदिरा की दुकानें
45 - मांस बेचने वाले होटल और रेस्टोरेंट

सदन से प्रस्ताव पास होने के बाद मीट की दुकानें बंद कराई गई हैं। जो लोग खोल रहे हैं, उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। मदिरा की दुकानों को बंद करने का अधिकार आबकारी विभाग के पास है। - डॉ अजय प्रताप सिंह, पशु चिकित्साधिकारी, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed