फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shop broken after hit by over speed Fortuner car in varanasi police refused to take complaint letter

वाराणसीः फार्च्यूनर के धक्के से टूटी दुकान, पुलिस ने शिकायती पत्र लेने से किया इनकार, भुखमरी के कगार पर दुकानदार का परिवार

Mon, 06 Sep 2021 12:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Sep 2021 12:55 AM IST
सार

फास्ट फूड की दुकान वाले अमित यादव ने कहा कि पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव सिंह ने उस समय प्रार्थना पत्र नहीं लिया और जबकि आर्थिक मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया था।

विज्ञापन
Shop broken after hit by over speed Fortuner car in varanasi  police refused to take complaint letter
आरोपः चौकी इंचार्ज ने प्रार्थना पत्र भी नहीं लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्ज लेकर फास्ट फूड की दुकान खोली थी। पिछले हफ्ते अनियंत्रित फार्च्यूनर दुकान में घुसी तो सब साफ हो गया। उस दौरान कढ़ाई के खौलते तेल से दुकानदार झुलस गया और हाथ पैर में चोर्टें आईं। वाराणसी के आशापुर पुलिस चौकी इंचार्ज ने उस समय मदद का आश्वासन देकर शिकायती पत्र पत्र लेने से इंकार कर दिया। अब चौकी से भगा दे रहे हैं।

विज्ञापन


यह कहना है लेढूपुर के फुटवा नारे पर फास्ट फूड की दुकान वाले अमित यादव का। पीड़ित के अनुसार चौकी इंचार्ज ने भरोसा दिलाया था कि फार्च्यूनर सवार से क्षति का मुआवजा दिलाया जाएगा। 31 अगस्त की शाम पहड़िया से बलुआ की ओर से जाते समय लेढृपुर स्थित फुटहवा नारे के पास फार्च्यूनर की टक्कर से अमित यादव की फास्टफूड दुकान टूट गई थी।
विज्ञापन


इस दौरान अमित यादव और चंदौली निवासी बाइक सवार दीपक पाल कढ़ाई के खौलते तेल से झुलस गए थे। वहीं आटो चालक कन्हैया पाल भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। पीड़ितों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे आशापुर पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव सिंह ने उस समय प्रार्थना पत्र नहीं लिया और जबकि आर्थिक मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में सारनाथ इंस्पेक्टर नागेश कुमार सिंह ने बताया कि अकस्मात घटना घटी थी, यदि पीड़ितों की कोई समस्या और परेशानी है तो थाने आकर मिल सकते हैं।

दुकान नहीं आवंटित होने पर दुकानदार ने की आत्महत्या की कोशिश

गोदौलिया के बहुमंजिला पार्किंग को बनाने में चाय की दुकान टूटने और नई दुकान न मिलने से परेशान दुकानदार ने शनिवार की रात जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश की। उसे परिजनों ने सामनेघाट स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस घटना से आहत व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल रविवार को परिजनों से मुलाकात कर हाल जाना। 

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि गिरजाघर स्थित संजय गांधी मार्केट के व्यवसायी बाबू यादव की 50 साल पुरानी चाय की दुकान थी। बहुमंजिला पार्किंग बनने के दौरान दुकान टूटने के बाद बाबू परेशान थे।

जिला प्रशासन ने व्यवसायियों की दुकानें तोड़ते समय वादा किया गया था कि छह महीने के अंदर दुकानें बना कर दी जाएंगी। कई महीने बीत गए पर दुकान नहीं मिलीं। बाबू के बड़े भाई राजू ने बताया कि दुकान न होने से बाबू के बच्चों का स्कूल से नाम काट दिया गया। परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। 

थाने पर पहुंचा फरियादी हुआ बेहोश

जमीन के विवाद में न्याय की गुहार लेकर रोहनिया थाने पहुंचे केशरीपुर निवासी सुरेश प्रसाद सिंह अचानक अचेत हो गए। पुलिसकर्मियों ने तुरंत सुरेश प्रसाद को उठाया और पानी का छींटा मारकर होश में लाया।  केशरीपुर के रहने वाले सुरेंद्र प्रसाद सिंह अपने पुत्र रितेश कुमार सिंह के साथ जमीन विवाद को लेकर दोपहर में थाने पहुंचे थे कि अचानक थाना परिसर में ही अचेत हो गए। बाद में होश आने पर सामान्य हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed