फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shooter Raju Pandit robbed the bank manager by shooting him

शूटर राजू पंडित ने बैंक प्रबंधक को गोली मारकर लूटी थी रकम

Thu, 17 Jun 2021 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Shooter Raju Pandit robbed the bank manager by shooting him
वाराण्सी। पंजाब नेशनल बैंक के करखियांव शाखा प्रबंधक फूलचंद्र राम की हत्या में मास्टरमाइंड सहित पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान असलहा, दो कारतूस, हत्या में इस्तेमाल स्कार्पियो और एक बाइक सहित लूट के एक लाख रुपये भी पुलिस को बरामद हुए, जबकि हत्या को अंजाम देने वाले दो शूटर सहित तीन अब भी फरार हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित कुमार ने पुलिस लाइन में मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस के अनुसार मास्टर माइंड आलोक राय के बुने हुए जाल में हत्या और लूट की घटना को अंजाम दिया गया। फरार दोनों शूटरों में धीरेंद्र के इशारे पर गाजीपुर निवासी राजू पंडित ने प्रबंधक को गोली मारकर रुपये से भरा बैग लूट लिया था। हत्याकांड में शामिल छह आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि प्रबंधक से 50 लाख की ठगी करने के लिए उन्हें दोगुना रकम कमाने का लालच देकर बुलाया गया था। इसके पीछे मऊ जिले के मधुबन निवासी मास्टरमाइंड आलोक राय अपने पांच साथियों के साथ लूट के इरादे से घटना को अंजाम दिलाया। इसके गिरोह में शामिल गाजीपुर, मरदह निवासी विकास गौैड़, मरदह के राहुल तिवारी, गाजीपुर के शादियाबाद निवासी नितेश सिंह और मऊ के चिरैयाकोट निवासी अरूण मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। जबकि स्कार्पियो में प्रबंधक को गोली मारने वाले दो शूटर गाजीपुर के धीरेंद्र सिंह और राजू पंडित थे। घटना वाले दिन नौ जून को जब प्रबंधक के स्कार्पियो में दोनों शूटर राजू और धीरेंद्र सवार हुए थे तब उन्हें प्रबंधक ने बैग में भरा पैसा दिखाया था और कहा था कि ट्रांजेक्शन होने के बाद ही रकम मिलेगा। इतना कहते हुए बैंक प्रबंधक ने बैंक में आगे की बातचीत करने के उद्देश्य से गाड़ी जौनपुर के लिए घुमवा दी। शूटर धीरेंद्र और राजू पंडित को लगा कि पैसा हाथ से निकल जाएगा तो धीरेंद्र का इशारा मिलते ही राजू पंडित ने प्रबंधक के कनपटी से नीचे सटाकर गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदहा में बीयर पीने के बाद बनी थी लूट की योजना
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि प्रबंधक की हत्या करने की नियत किसी की नहीं थी। बदमाशों का पूरा ध्यान लूट पर था। घटना वाले दिन संदहा में गिरोह के सरगना आलोक राय ने मुकेश पाल के संग बैठकर लूट की योजना बनाई थी। जहां पर गाजीपुर से स्कार्पियो में सवार होकर नितेश सिंह, विकास गौड़, राहुल तिवारी, राजू पंडित, धीरेंद्र सिंह, सतपाल और अरुण मिश्रा साथ आए थे। यहां सभी ने शराब व बीयर पीकर और आलोक राय के कहने पर लूट करने के लिए तैयार हुए। इसमें राहुल, अरुण मिश्रा व सतपाल उतर गए। बाकि सभी स्कार्पियो से लूट की घटना को अंजाम देने के लिए रवाना हुए थे।
कपसेठी में खराब हुई थी स्कार्पियो, दूसरे वाहन से भागे से बदमाश
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कपसेठी की ओर से होकर गाजीपुर भागे थे। हालांकि कपसेठी में स्कार्पियो का टायर पंचर हुआ था तो गाड़ी छोड़कर बदमाश दूसरे वाहन से भाग निकले थे। आरोपी मुकेश पाल अपनी बाइक से शूटरों को रास्ता दिखा रहा था। मास्टर माइंड आलोक राय ने पुलिस की पूछताछ में कबूला कि शूटर राजू पंडित और धीरेंद्र सिंह ने बैग लूटकर आए थे तो उसमें से एक लाख रुपये मुझे और नितेश को देते हुए फरार हो गए थे।
पैसों की लालच में आया जरायम जगत में
वांछित गाजीपुर निवासी सतपाल के बारे में फूलपुर इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार मिश्रा ने बताया कि डबल मर्डर में उसका पिता जेल में बंद हैं। पिता को छुड़ाने और मजबूत पैरवी के लिए सतपाल के पास पैसा नहीं था तो मास्टरमाइंड आलोक राय ने उसे जरायम का रास्ता दिखाया। गिरफ्तार हुए बदमाश राहुल तिवारी के मित्र सतपाल की तलाश में पुलिस लगी हुई है। सतपाल को मास्टरमाइंड ने लालच दिया था कि काम होने के बाद ढाई से तीन लाख रुपये मिलेंगे। पुलिस की गिरफ्त में मऊ के चिरैयाकोट निवासी अरूण मिश्रा इस वजह से योजना में शामिल हुआ कि लूट होने पर 50 हजार रकम मिलेगी। इसके एवज में उसने अपनी मोबाइल शूटर राजू पंडित को दी थी।
लूट की रकम को लेकर असमंजस में पुलिस
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि बैंक प्रबंधक मड़ियाहूं शाखा से 41 लाख रुपये लेकर बैंक से सुबह 11 बजे निकले थे। इसके बाद वह अपनी ब्रांच करखियांव से छह लाख रुपये शाम को निकाले। जांच के दौरान यह भी सामने आ रहा है कि बैंक प्रबंधक बीच में कहीं कुछ पैसे बैग से निकाले थे। चूंकि मड़ियाहूं ब्रांच से सफेद बैग में पैसा लेकर बैंक प्रबंधक निकले थे और घटना वाले दिन सफेद की जगह मटमैला रंग का बैग बरामद हुआ था।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
अब तक 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में फूलपुर थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार मिश्रा, स्वाट प्रभारी अश्विनी कुमार और चौबेपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed