फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivpur police station in-charge suspended for student Hemant murder

Varanasi News: छात्र हेमंत की हत्या में शिवपुर थाना प्रभारी लाइनहाजिर, अब एसआईटी करेगी जांच

Mon, 28 Apr 2025 12:28 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 28 Apr 2025 12:28 AM IST
सार

निजी स्कूल में छात्र हेमंत पटेल की हत्या के मामले में विभागीय एक्शन देखने को मिला है। शिवपुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और अब मामले की जांच एसआईटी करेगी। इस टीम की अध्यक्षता डीसीपी गोमती जोन कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Shivpur police station in-charge suspended for student Hemant murder
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के छात्र हेमंत पटेल की गोली मारकर हत्या और उसकी जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में रविवार की देर रात शिवपुर के थाना प्रभारी उदयवीर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई। अब एएचटीयू के प्रभारी विजय कुमार शुक्ला को शिवपुर का नया थाना प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन


इस मामले में अपना दल (सोनेलाल) और अपना दल (कमेरावादी) के साथ ही सपा की तरफ से राजनीति की जा रही थी। भाजपा नेता भी कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब थाना प्रभारी को लाइनहाजिर किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है।
विज्ञापन


इसमें एडीसीपी वरूणा नीतू और एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं। एसआईटी ही मुकदमे की निष्पक्ष विवेचना कराएगी। इस मामले के आरोपियों को चिन्हित करेंगे। कड़ी कार्रवाई भी होगी। उधर, मृत हेमंत के पिता ने कार्यालय जाकर पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस आयुक्त ने पीड़ित परिजनों को आश्वस्त किया कि निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

स्कूल के असिस्टेंट डायरेक्टर को गिरफ्तार करके भेजा गया था जेल

शिवपुर थाना क्षेत्र के नटिनियादाई स्थित ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के 12वीं के छात्र हेमंत कुमार सिंह (18) की पिछले हफ्ते गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने स्कूल के असिस्टेंट डायरेक्टर और नटिनियादाई निवासी रवि सिंह को गिरफ्तार किया करके जेल भेजा था।


रवि सिंह ने ही हेमंत को अपने घर के पास कम्पाउंड में बने एक कमरे में बुलाया था। मृत के पिता और सिंधौरा थाना क्षेत्र के मरूई निवासी अधिवक्ता कैलाश चंद्र वर्मा ने मामले में रवि के साथ ही उसके दोस्त शशांक और किशन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed