फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivpal Singh Yadav arrives at Parasnath Yadav tribute meeting in jaunpur

जौनपुर: शिवपाल सिंह यादव ने पारसनाथ यादव निधन पर व्यक्त की शोक-संवेदना

Wed, 24 Jun 2020 05:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Jun 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav arrives at Parasnath Yadav tribute meeting in jaunpur
पुष्प अर्पित करते शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को जौनपुर जिला पहुंचे। वह यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मल्हनी के विधायक रहे पारसनाथ यादव की तेरहवीं के मौके पर उनके पचहटिया सिपाह स्थित कोल्ड स्टोरेज परिसर में आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने पारसनाथ के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि पारसनाथ यादव उनके संघर्ष के दिनों के साथी रहे हैं। समाजवादी आंदोलन में उनके संघर्षों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके निधन से पूरे समाज की अपूर्णीय क्षति हुई है। कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए वह मीडिया से दूरी बनाए रहे और किसी भी राजनीतिक मुद्दों पर किसी टिप्पणी करने से इंकार किया।
विज्ञापन



शिवपाल ने पारसनाथ के पुत्र लकी यादव, ओम प्रकाश यादव, वेद वेद प्रकाश यादव और बहू पुष्पा यादव, अर्चना यादव को ढाढस बंधाया। परिवार में कौन क्या करता है, इसके बारे में भी जानकारी ली। इन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में वह इस परिवार के साथ हैं। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने तमाम संघर्षों के बीच समाजवादी पार्टी का गठन किया था। संघर्ष के उस दौर में पारसनाथ नेता जी के साथ अगली पंक्ति में थे। वह सपा के संस्थापक सदस्य रहे। उनका पूरा जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनमानस के हित के लिए अपने जुझारू तेवर के चलते उन्होंने लंबा राजनीतिक सफर तय किया। जौनपुर के अलावा पूर्वांचल और प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी उनके चाहने वालों की लंबी फेहरिस्त है। उनके साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभानंद यादव व पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed