फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivani qualifies for the National Championship after winning a gold medal in Wushu.

Varanasi News: वुशू में स्वर्ण पदक जीत शिवानी नेशनल चैंपयनशिप के लिए क्वालिफाई

Sat, 26 Sep 2026 02:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Shivani qualifies for the National Championship after winning a gold medal in Wushu.
70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वुशू प्रतियोगिता में शुक्रवार को वाराणसी मंडल की तरफ से खेलते हुए शिवानी यादव ने अंडर-19 बालिका वर्ग के 56 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस जीत के बाद शिवानी ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया। अब वह राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय स्कूली वुशू प्रतियोगिता रांची में सात से 10 जनवरी 2027 में खेली जाएगी। चंदौली के नेशनल इंटर कालेज, सैयदराजा में हुई प्रादेशिक वुशू प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका आयु वर्ग के 45 किलो भार वर्ग में महिमा यादव ने रजत पदक जीता। अंडर-17 बालिका वर्ग के 52 किलो भार वर्ग में सुहानी यादव ने कांस्य पदक अपने नाम किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी मंडल दिनेश कुमार सिंह, विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह और मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed