{"_id":"69d4e056fb2cefc1ea051a94","slug":"shivamani-drums-resound-at-lalita-ghat-grand-confluence-of-devotion-and-music-at-ganga-aarti-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था: ललिता घाट पर गूंजा शिवमणि का ड्रम, गंगा आरती में भक्ति और संगीत का महासंगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था: ललिता घाट पर गूंजा शिवमणि का ड्रम, गंगा आरती में भक्ति और संगीत का महासंगम
Tue, 07 Apr 2026 04:15 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 07 Apr 2026 04:15 PM IST
सार
ललिता घाट पर गंगा आरती के दौरान शिवमणि का ड्रम गूंजा तो हर- हर महादेव के उद्घोष होने लगे। कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा के विधिपूर्वक पूजन से हुई।
विज्ञापन
पद्मश्री शिवमणि ने अपने ड्रम वादन से पूरे वातावरण को दिव्यता और ऊर्जा से भर दिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललिता घाट के गंगा द्वार पर गंगा आरती के दौरान उस समय अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जब पद्मश्री शिवमणि ने अपने ड्रम वादन से पूरे वातावरण को दिव्यता और ऊर्जा से भर दिया। उनके ड्रम की बीट और गंगा आरती के सुरों ने मिलकर ऐसा आध्यात्मिक माहौल रचा, जिसने हर श्रद्धालु को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम की शुरुआत मां गंगा के विधिपूर्वक पूजन से हुई। इसके बाद आरती के दौरान शिवमणि की लयबद्ध प्रस्तुति ने पूरे घाट को ऊर्जा से भर दिया।
हर हर महादेव... के गगनभेदी उद्घोष और ड्रम की गूंज के बीच भक्ति और संगीत का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति के चरम तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन