फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shiva is always pleased with those who take the name of Lord Rama

Varanasi News: भगवान राम का नाम लेने वाले पर सदा प्रसन्न रहते हैं शिव

Sun, 10 Aug 2025 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Shiva is always pleased with those who take the name of Lord Rama
भागवत भूषण आचार्य पुंडरीक शास्त्री ने कहा कि भगवान शंकर की महिमा अपरंपार है। वह अपने भक्तों पर सदा प्रसन्न रहते हैं और भगवान शिव ऐसे देवता हैं जो मात्र एक लोटा गंगाजल और बेलपत्र से प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। काशी खंड में वर्णन है कि अगर आप कुछ ना कर पा रहे हैं तो सिर्फ भगवान राम का नाम ही ले रहे हैं तो उन पर भी भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं। वह शनिवार को अस्सी स्थित मारवी सेवा संघ में चल रहे शिवमहापुराण कथा के अंतिम दिन कथा का रसपान करा रहे थे। पुंडरीक शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव के आराध्य देव भगवान राम हैं। स्वयं भगवान शिव दिन रात 24 घंटे भगवान राम का नाम लेकर कीर्तन करते रहते हैं। वह हमेशा राम के धुन में ही रमे रहते हैं। यजमान राव प्रहलाद सिंह व गायत्री देवी ने शिवमहापुराण पोथी की आरती कर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed