{"_id":"61afb90e986cc3753a14ad69","slug":"shiva-devotees-will-also-be-drenched-with-nationality-with-baba-s-darshan-varanasi-news-vns62667861","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के दर्शन के साथ राष्ट्रीयता से भी सराबोर होेंगे शिव भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के दर्शन के साथ राष्ट्रीयता से भी सराबोर होेंगे शिव भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी विश्वनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालु देशप्रेम और राष्ट्रीयता से भी सराबोर होंगे। परिसर में भारत माता की प्रतिमा भी स्थापित की जा रही है। वाराणसी में भारत माता की यह दूसरी प्रतिमा होगी। सिगरा में देश का पहला भारत माता मंदिर पहले से है। मंदिर परिसर के चारों द्वार पर छोटे मंदिर में भगवान केदारनाथ और विस्तारीकरण में सामने आए विग्रहों को स्थापित किया जा रहा है। गंगा और बाबा विश्वनाथ के बीच बनने वाले राष्ट्रीयता का प्रतीक काशी को नई पहचान देंगे। श्री काशी विश्वनाथ धाम में रानी अहिल्या बाई, कार्तिकेय, आदि शंकराचार्य की मूर्तियां भी लगेंगी। यह प्रतिमाएं काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थापित की जाएंगी। ईशान कोण में कनाडा से लाई गई अन्नपूर्णा देवी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू करा दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम भक्तों को समर्पित होने के साथ ही इन प्रतिमाओं का भी अनावरण किया जाएगा। 10 दिसंबर तक प्रतिमाओं को स्थापित कर दिया जाएगा। दरअसल, काशी विश्वनाथ धाम का पहले चरण का पूरा काम 10 दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। ऐसे में सिविल वर्क पूरा होने के बाद नौ दिसंबर की रात में इन प्रतिमाओं को उनकी जगह पर स्थापित किया जाएगा। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि परिसर में प्रवेश करने वालों को भारत माता के भी दर्शन हाेंगे।
बढ़ जाएगी स्वर्ण शिखर की चमक
काशी विश्वनाथ मंदिर से एनामल पेंट हटाए जाने के बाद अब स्वर्ण शिखर को चमकाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसमें टाटा के सहयोग से स्वर्ण शिखर की सफाई शुरू कराई जा रही है। माना जा रहा है कि स्वर्ण शिखर की सफाई के बाद इसकी चमक कई गुना बढ़ जाएगी और भक्तों को इसकी अलग अनुभूति होगी।
विज्ञापन
बढ़ जाएगी स्वर्ण शिखर की चमक
काशी विश्वनाथ मंदिर से एनामल पेंट हटाए जाने के बाद अब स्वर्ण शिखर को चमकाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसमें टाटा के सहयोग से स्वर्ण शिखर की सफाई शुरू कराई जा रही है। माना जा रहा है कि स्वर्ण शिखर की सफाई के बाद इसकी चमक कई गुना बढ़ जाएगी और भक्तों को इसकी अलग अनुभूति होगी।
विज्ञापन