फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shine City MD has more than 100 fraud cases registered in Banaras

शाइन सिटी के एमडी पर बनारस में दर्ज हैं 100 से ज्यादा धोखाधड़ी के मुकदमे

Tue, 02 Nov 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shine City MD has more than 100 fraud cases registered in Banaras
शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम, एमडी और भाई आसिफ नसीम और उसकेकर्मचारियों के खिलाफ जिले के थानों में 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से सर्वाधिक मुकदमे कैंट थाने में दर्ज हैं। दोनों भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने जमीन और प्लाट बेचने के नाम पर वाराणसी सहित पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों के सैकड़ों लोगों के करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं।
विज्ञापन

शिवपुर सेंट्रल जेल रोड पर शाइन सिटी का कार्यालय खोलकर दोनों भाइयों ने जमीन और लुभावनी स्कीम देकर लोगों को जोड़ा। इसके बाद दोनों ने अपना नेटवर्क पहले प्रदेश फिर देशभर में फैलाया। कमीशन का लालच देकर छोटे-छोटे जिलों में एजेंट तैयार किए। फिर लोगों को निवेश में मुनाफा, प्लाट व आवास देने के नाम पर रुपये ऐंठे। बाद में आरोपियों ने रकम हड़प ली। राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने अप्रैल 2021 में 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन को सौपीं गई। प्रयागराज के जीटीबी नगर निवासी दोनों भाइयों ने कंपनी के जरिए खूब धोखाधड़ी की। आसिफ की गिरफ्तारी के बाद अब राशिद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। पुलिस के अनुसार, राशिद लगभग ढाई साल पहले दुबई जाकर शिफ्ट हो चुका है और हीरे के कारोबार के साथ ही कई अन्य काम कर रहा है।
विज्ञापन

पुलिस भी करती थी मदद
दो साल पहले बनारस में तैनात कुछ पुलिसकर्मी राशिद नसीम और आसिफ नसीम के मददगार भी रहे। पीड़ितों के शिकायत लेकर आने पर उसे सूचना तक दी जाती थी। इसके बाद कई मामलों में उसके कर्मचारियों से बातचीत कराकर रुपये वापस देने के लिए भी आश्वासन दिया जाता था, ताकि मुकदमा दर्ज न हो। इसके लिए पुलिसकर्मियों की खुशामद भी की जाती थी। पुलिस के ही सहयोग से राशिद नसीम व आसिफ भागने में सफल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed