फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   shine city fraud case big success to Varanasi Police absconding accused arrested from Bengal after looting crores of rupees

शाइन सिटी फर्जीवाड़ा: करोड़ों रुपये लूटकर फरार कंपनी का एक और सदस्य बंगाल से गिरफ्तार, चलती ट्रेन से पुलिस ने दबोचा

Thu, 14 Oct 2021 11:41 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Oct 2021 11:41 AM IST
सार

बनारस सहित पूर्वांचल के सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई लूटकर फरार शाइन सिटी कंपनी के एक और सदस्य को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार दबिश देकर सदस्यों की धरपकड़ में जुटी है।

 

विज्ञापन
shine city fraud case big success to Varanasi Police absconding accused arrested from Bengal after looting crores of rupees
लाला घेरे में आरोपी आर्यन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाइन सिटी फर्जीवाड़ा प्रकरण में वाराणसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। निवेशकों के करोड़ों रुपये लूटकर फरार शाइन सिटी कंपनी के एक और सदस्य आर्यन भार्गव को पुलिस ने बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम उसे लेकर वाराणसी आ रही है। आर्यन कोलकाता से 100 किलो मीटर नवद्वीप धाम से ट्रेन से लौटते वक्त बुधवार रात साढ़े आठ बजे पुलिस के शिकंजे में फंसा।  

विज्ञापन


पुलिस ने फिल्मी अंदाज में चलती ट्रेन में उसे दबोचा। वाराणसी लाने के बाद आरोपी आर्यन को न्यायालय में पेश किया जाएगा। वाराणसी के कैंट थाने में आर्यन के खिलाफ कई  मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से वह फरार था। पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


जौनपुर का रहने वाला है आरोपी, घोषित था 50 हजार का इनाम 
वाराणसी कमिश्नरेट के तेज तर्रार युवा क्राइम ब्रांच एवं सिगरा पुलिस की टीम को ये कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने पूरी टीम को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।सिगरा थाने के एसआई प्रकाश सिंह और क्राइम ब्रांच के एसआई राजकुमार पांडेय की टीम ने आरोपी आर्यन को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः दीपावली से पहले वाराणसी आ रहे पीएम मोदी देंगे पांच हजार करोड़ की सौगात

माना जा रहा है कि आर्यन भार्गव उर्फ कमलेश पुत्र कड़े दीन निवासी ग्राम हरिद्वारी (जौनपुर)  से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग मिल सकते हैं। वह शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अमिताभ श्रीवास्तव की टीम में काम करता था। 
 

दो दिन पहले दबोचा गया था एक और आरोपी

shine city fraud case big success to Varanasi Police absconding accused arrested from Bengal after looting crores of rupees
पुलिस की गिरफ्त में आर्यन - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि प्लाट और लुभावने स्कीम का लालच देकर करोड़ों का घोटाला करने वाली शाइन सिटी कंपनी के एक और आरोपी मुश्ताक आलम को कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते मंगलवार को बिहार के सिवान क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम और एमडी आसिफ नसीम का बेहद करीबी और कंपनी का लेखा जोखा रखने वाला मुश्ताक बिहार के सिवान में खुद का रियल इस्टेट कारोबार कर रहा था।

लोगों को प्रॉपर्टी दिलाने के साथ उपहार देने का लालच देकर भारी रकम एकत्र करके गबन करने के मामले में  शाइन सिटी कंपनी के सीमएडी राशिद नसीम की कुंडली वाराणशी कमिश्नरेट पुलिस कई दिनों से खंगाल रही है। राशिद के संपर्क में रह चुके कर्मचारियों और एजेंटों की तलाश में जगह जगह दबिश दी जा रही है। एक एक कर इनसे जुड़े लोग पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं।

पांच लाख के इनामी हुए कंपनी के सीएमडी और एमडी

shine city fraud case big success to Varanasi Police absconding accused arrested from Bengal after looting crores of rupees
वाराणसी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया।

बनारस सहित पूर्वांचल के सैकड़ों लोगों की गाढ़ी कमाई लूटकर विदेश भागे कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम और एमडी आसिफ नसीम पर शासन स्तर से इनाम की राशि 50-50 हजार से बढ़ाकर पांच-पांच लाख रुपये कर दी गई है।
इसके साथ ही कंपनी के धोखाधड़ी में वांछित आशीष कनौजिया, नितिन जायसवाल, जसीम खां, अभिषेक यादव व मो. शाहिद पर 1-1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। कंपनी के सीएमडी और एमडी पर कैंट थाने की पुलिस ने दो साल पहले 25-25 हजार इनाम घोषित कर रखा है। पिछले माह राशिद नसीम की पत्नी और एक महिला कर्मचारी को लखनऊ में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।

दुबई में बना लिया है ठिकाना

बनारस, लखनऊ समेत अन्य शहरों में लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोपी राशिद नसीम के बारे में बताया जाता है कि 2018 में वह देश छोड़ दिया। आईओडब्ल्यू के अधिकारी के अनुसार, दोनों भाई राशिद और आसिफ अपना ठिकाना दुबई बना लिया है। वहां हीरे की ज्वेलरी और होटल कारोबार से जुड़ गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed