फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shikha won silver by completing the 5000-meter walk race in 23.03 minutes.

Varanasi News: वॉक रेस की 5000 मीटर दूरी 23.03 मिनट में पूरी कर शिखा ने जीता रजत

Mon, 26 Oct 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Shikha won silver by completing the 5000-meter walk race in 23.03 minutes.
चोलापुर अजगरा गांव में किसान की बेटी ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चेन्नई में हुई 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीता है। उत्तर प्रदेश की एथलीट शिखा यादव ने अंडर-20 आयु वर्ग की 5000 मीटर रेस वॉक 23.03 मिनट का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शिखा की इस सफलता पर उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें और उनके प्रशिक्षकों को बधाई दी। शिखा यादव 2019 से एथलेटिक्स में भाग ले रही हैं। उन्होंने अपने गांव के खेल मैदान से खेल की शुरुआत की थी। लगातार अभ्यास और मेहनत के दम पर उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।
विज्ञापन

शिखा ने 2024 में भुवनेश्वर, ओडिशा में 39वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा 2024 में छत्तीसगढ़ में यूथ नेशनल प्रतियोगिता में उन्होंने 3 किलोमीटर रेस वॉक में रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान की बेटी ने मेहनत से बनाई पहचान
शिखा यादव के पिता उमाकांत यादव खेती-किसानी करते हैं। सीमित संसाधनों के बीच खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रही शिखा ने अपनी मेहनत और लगन से राष्ट्रीय स्तर पर मुकाम हासिल किया है। उनके छोटे भाई का नाम कृष्णा यादव है। गांव के मैदान से शुरू हुआ शिखा का सफर अब राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने तक पहुंच चुका है। उनकी सफलता क्षेत्र के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। शिखा यादव की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed