फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shia community celebrated the happiness of Eid-e-Zehra

शिया समुदाय ने मनाईं ईद ए जेहरा की खुशियां

Sun, 17 Oct 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shia community celebrated the happiness of Eid-e-Zehra
शिया समुदाय ने ईद ए जेहरा की खुशियां धूमधाम से मनाईं। घरों और मस्जिदों को सजाया गया। दो महीने आठ दिन के गम के सिलसिले के बाद शिया समुदाय ने ईद ए जेहरा की खुशियों को एक दूसरे से साझा किया। शायरों ने अपने कलाम पेश किए और मौलाना ने तकरीर की। ख्वातीन ने नए लिबास पहने और स्वादिष्ट पकवान बनाए गए। ईद ए जेहरा पर लोगों ने दावत का सिलसिला भी जारी रखा और गरीबों को खाना व कपड़ा वितरित किया।
विज्ञापन

शनिवार को ईद ए जेहरा पर शहर भर में मजलिसों का भी आयोजन किया गया। इमानिया अरबी कॉलेज, जव्वादिया अरबी कॉलेज, दोषीपुरा में मजलिसें हुईं। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को ईद ए जेहरा की मुबारकबाद भी दीं। शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि ईद ए जेहरा का आयोजन मोहम्मद साहब की बेटी जनाबे जेहरा के चेहरे पर आई मुस्कुराहट की खुशी में मनाया जाता है। वहीं इसी दिन शिया के आखिरी इमाम इमाम मेंहदी की ताजपोशी भी हुई थी। दोषीपुरा, बड़ी बाजार, अर्दली बाजार, कच्ची बाग, चौहट्टा लाल खान, मुकीमगंज, तेलीयानाला, पड़ाव, रामनगर, काली महाल, लल्लापुरा, दालमंडी, अर्दली बाजार, शिवपुर में ईद ए जहरा की महफिल सजाई गए । इस अवसर पर प्रो.अजीज हैदर, रेहान बनारसी, अतश बनारसी, इमरान हैदरी, मेंहदी बनारसी, शब्बीर बनारसी, रिजवान बनारसी, अंसार बनारसी, अम्बर तुराबी ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed