फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sheikh of Dubai will taste the taste of Kashi's jackfruit

Varanasi News: दुबई के शेख चखेंगे काशी के कटहल का स्वाद

Thu, 06 Jul 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Sheikh of Dubai will taste the taste of Kashi's jackfruit
वाराणसी। आम और हरी सब्जियों के बाद दुबई के शेख अब काशी के कटहल का स्वाद चखेंगे। पहली बार दो क्विंटल पके हुए कटहल की मांग है। अगले सप्ताह परवल, बोड़ा और कटहल भेजने की तैयारी है। बीते तीन साल में लंदन, दुबई जैसे देशों में सब्जियों की निर्यात तेजी बढ़ा है। आम, जामुन, भिंडी, लौकी, कुंदरू, बैगन, नेनूआ, तोरई, हरी मिर्च, मटर, सूरन के निर्यात के बाद कटहल की मांग की की गई है। ढाई साल में 70 टन तक सब्जियों का निर्यात कर चुके निर्यातक किसान हौसला प्रसाद ने बताया कि पहली बार दुबई से पके हुए कटहल की मांग आई है। चार किलों के गोल आकार के कटहल की मांग है। जिले में कुछ किसानों के पास गिने चुने पेड़ हैं। लेकिन सभी निर्यात के मानकों को पूरा नहीं कर पा रहे। कुछ किसानों से के यहां कटहल पकाने का काम किया जा रहा है अगले सप्ताह भेजने की तैयारी है।
विज्ञापन

---------

जिले में कटहल का उत्पादन बढ़ाने की तैयारी
उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि जिले में कटहल के पौधे कम हैं। इसका क्षेत्रफल बढ़ाने की तैयारी है। जिले के सभी विकास खंड में दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में अच्छी प्रजाति के कटहल के पौधे लगाने लक्ष्य मिला है। इसके लिए किसानों को अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article