फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shatrudra Prakash met the Prime Minister, discussed the development of Kashi

प्रधानमंत्री से मिले शतरुद्र प्रकाश, काशी के विकास पर हुई चर्चा

Sun, 02 Jan 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Shatrudra Prakash met the Prime Minister, discussed the development of Kashi
भाजपा में शामिल हुए एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री के साथ 30 मिनट तक हुई मुलाकात के दौरान काशी के विकास और काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण व चुनौतियों पर चर्चा हुई। शतरुद्र प्रकाश ने प्रधानमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और उन्होंने पीएम को काशी का इतिहास पुस्तक भी भेंट की।
विज्ञापन

एमएलसी शतरुद्र प्रकाश ने बताया कि प्रधानमंत्री से यह शिष्टाचार भेंट थी। प्रधानमंत्री ने अपनी काशी और उसके विकास की कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की। एमएलसी ने काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के लिए पीएम को बधाई दी और कहा कि आपने अपने संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाया है। साथ ही काशी में बढ़ते प्रदूषण पर भी चर्चा हुई। पीएम ने कहा कि इस दिशा में भी तेजी से काम किया जाएगा। साथ ही काशी के संपूर्ण विकास के साथ ही अलग-अलग विषयों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed