फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shastri and Acharya examinations will be held at 357 centers

Varanasi News: सभी केंद्र 357 केंद्रों पर होंगी शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं

Sun, 11 Jun 2023 07:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Shastri and Acharya examinations will be held at 357 centers
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण आज से
विज्ञापन

विश्वविद्यालय और 583 संस्कृत महाविद्यालयों की परीक्षा 16 जून से शुरू होगी
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं विश्वविद्यालय सहित संबद्ध महाविद्यालयों में 16 जून से आरंभ होंगी। 29 जून तक होने वाली परीक्षाओं के लिए देश भर के 583 संस्कृत महाविद्यालयों के लिए 357 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण 12 जून से शुरू हो जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि शास्त्री, आचार्य एवं मध्यमा की परीक्षाएं 16 जून से देश भर में एक साथ शुरू होंगी। परीक्षाओं के लिए 12 जून से गोपनीय सामग्री का वितरण किया जाएगा। प्रदेश और जिलावार 14 जून तक केंद्राध्यक्षों को गोपनीय सामग्री का थैला, उत्तर पुस्तिकाएं एवं अन्य सामग्री दी जाएगी। परीक्षा विस्तार भवन से इसका वितरण किया जाएगा। निर्धारित तारीख में सामग्री प्राप्त करने में विलंब होने से छात्रों को समय से प्रवेशपत्र नहीं मिलेगा तो इसकी जिम्मेदारी केंद्राध्यक्ष की होगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि 12 जून को राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, बिहार, बुलंदशहर, बदांयू, बरेली, बागपत, मुरादाबाद, सहारनपुर, मैनपुरी, कुशीनगर, संतकबीरनगर, अयोध्या, सिद्धार्थनगर, झांसी, बांदा, जालौन, हरदोई, हमीरपुर के केंद्रों की सामग्री बांटी जाएगी। 13 जून को मेरठ, शाहजहांपुर, सीतापुर, फतेहपुर, पीलीभीत, फिरोजाबाद, बहराईच, अलीगढ़, बस्ती, गोरखपुर, प्रयागराज, मथुरा, महराजगंज, चित्रकूट, हाथरस और जौनपुर की सामग्री बंटेगी। 14 जून को बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, सुल्तानपुर, बिजनौर, महोबा, गाजियाबाद, एटा, मुजफ्फरनगर, आंबेडकरनगर, औरैया/इटावा, कन्नौज/फर्रुखाबाद, बलिया, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, कानपुर, कौशांबी, उन्नाव, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, गाजीपुर, गोंडा, आगरा, भदोही, चंदौली, वाराणसी और विश्वविद्यालय परिसर की सामग्री बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 जून से जमा कराई जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं
29 जून को परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाएं 30 जून से जिलेवार जमा कराईं जाएंगी। 30 जून से तीन जुलाई तक उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा भवन संकलन केंद्र पर जमा करनी होंगी। जमा नहीं करने पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं कराया जाएगा और विश्वविद्यालय के निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए केंद्राध्यक्षों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर की लिखित उत्तरपुस्तिका प्रतिदिन जमा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed