फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shastri and Acharya examinations from 25th September

Varanasi News: शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं 25 सितंबर से

Sat, 16 Sep 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shastri and Acharya examinations from 25th September
विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी पूरी हो चुकी है। 25 सितंबर से शुरू होने वाली परीक्षा में देश भर के 550 महाविद्यालयों में 40 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा विभाग ने छुट्टी रद्द कर समयसारिणी को अंतिम रूप दे दिया है। रविवार को परीक्षा समिति की बैठक के बाद समयसारिणी जारी होगी।
संस्कृत विश्वविद्यालय में लंबे समय से लंबित शास्त्री प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब 25 सितंबर से संभावित हैं। साथ ही आचार्य द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं भी कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय के साथ ही संस्कृत महाविद्यालयों में भी एक साथ परीक्षाएं होंगी। रविवार को कुलपति की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक बुलाई गई। समिति की मुहर लगने के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि समिति के निर्णय के बाद समय सारिणी को सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन

विदेशी भाषा डिप्लोमा में शुरू हुई काउंसिलिंग
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में नए सत्र में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सबसे पहले विदेशी भाषा डिप्लोमा में दाखिला शुरू किया है। इसके तहत डिप्लोमा, स्नातकोत्तर भाषा विज्ञान में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 22 सितंबर तक चलेगी। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय के काउंटर पर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर तक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed