फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shardiya Navratri 2026 Tight security at Shailputri Temple devotees to pass through DFMDs in Varanasi

शारदीय नवरात्र 2026: मां शैलपुत्री मंदिर में तैयारी पूरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर; ड्रोन से भी निगरानी

Sun, 11 Oct 2026 05:06 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sun, 11 Oct 2026 05:06 AM IST
सार

नवरात्र को लेकर शैलपुत्री मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की नजर चप्पे-चप्पे पर रहेगी। श्रद्धालु डीएफएमडी से गुजरेंगे। चेकिंग के बाद उन्हें मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 Tight security at Shailputri Temple devotees to pass through DFMDs in Varanasi
मौके पर जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र को लेकर शैलपुत्री मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा तगड़ी होगी। मंदिर परिसर, प्रवेश व निकास द्वारों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किए जाएंगे। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) और हैंड मेटल डिटेक्टर से श्रद्धालुओं की चेकिंग के बाद उन्हें मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुव्यवस्थित रखने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और कतार की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


शनिवार को अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरी मीणा और डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने शैलपुत्री मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन-पूजन और प्रभावी यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया। 
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि मंदिर परिसर, प्रवेश व निकास द्वारों तथा संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। श्रद्धालुओं के आवागमन को सुव्यवस्थित रखने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और कतार की व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वारों पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंड मेटल डिटेक्टर से हर किसी की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

प्रमुख मार्गों और चौराहों पर रूट डायवर्जन
यातायात प्रबंधन के लिए मंदिर की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों व चौराहों पर रूट डायवर्जन और व्यवस्थित वाहन खड़ा करने की व्यवस्था की योजना तैयार की गई है। आपातकालीन सेवाओं और एंबुलेंस के आवागमन के लिए मार्ग पूरी तरह बाधामुक्त रखे जाएंगे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम के जरिये संदिग्ध गतिविधियों और अत्यधिक भीड़ पर विशेष नजर रखी जाएगी।

अधिकारी बोले

महिला श्रद्धालुओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुरक्षा व सुविधा के लिए अलग सहायता व्यवस्था एवं सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। लापता या बिछड़े लोगों की मदद के लिए भी सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। नगर निगम के सहयोग से मंदिर के रास्तों से अवैध अतिक्रमण हटाए जाएंगे। - गौरव बंशवाल, डीसीपी काशी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed