{"_id":"67f0e28200cbf0175b051905","slug":"shakti-sadhna-of-namami-gange-on-navratri-girls-appealed-to-keep-distance-from-single-use-polythene-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : नवरात्रि पर नमामि गंगे की शक्ति साधना... कन्याओं ने की अपील, सिंगल यूज पॉलिथीन बनाएं दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : नवरात्रि पर नमामि गंगे की शक्ति साधना... कन्याओं ने की अपील, सिंगल यूज पॉलिथीन बनाएं दूरी
Sat, 05 Apr 2025 01:28 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:28 PM IST
सार
चैत्र नवरात्र पर कन्याओं ने सिंगल यूज पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। इस दौरान इन्होंने हाथ में तख्तियां लेकर जागरूकता संदेश दिया और कपड़े के झोले बांटे।
विज्ञापन
नमामि गंगे की टीम ने कन्या पूजन कर बांटे झोले
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
नवरात्र की अष्टमी तिथि पर कुमारी पूजन में श्रद्धा के साथ सामाजिक सरोकार का संदेश देकर नमामि गंगे ने दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं को कपड़े के झोले उपहार में दिए। कन्याओं ने हाथों में स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियां,कपड़े के झोले लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
कन्याओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का आग्रह किया। प्रकृति प्रेम की शिक्षा दे रहीं कन्याओं का नमामि गंगे ने पूजन किया। कन्याओं के साथ ही भैरव के प्रतीक स्वरूप बटुकों का भी समादर हुआ। गढ़वासी टोला स्थित आवास पर नमामि गंगे की ओर से कन्याओं को हलवा, पूड़ी, सब्जी, चने की घुघरी और मिष्ठान का भोग लगाया गया।
विज्ञापन
कन्याओं को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि नवरात्र पर माता दुर्गा पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का भी संदेश देती हैं । दुर्गा स्वरूपा नौ कन्याओं का पूजन कर गंगा प्रदूषण व प्लास्टिक से मुक्ति, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए कामना की गई है।
विज्ञापन
माता की तरह हितकारिणी नदियों के लिए जहरीले सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करके हम पर्यावरण के सहयोगी बन सकते हैं।