{"_id":"5e622d098ebc3ec723518cc0","slug":"sexual-harassment-with-minor-girl-in-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक ने जबरन किशोरी से किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने जबरन किशोरी से किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की दी धमकी
Fri, 06 Mar 2020 04:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 06 Mar 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म(डेमो)।
- फोटो : Social media
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि वह एक मार्च की शाम शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर खेत में जा रही थी। जहां पहले से घात लगाए गांव के एक मनबढ़ युवक ने लड़की का मुंह दबाकर जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
आरोप है के दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने कहा कि किसी से कहोगी तो तुम्हारे परिवार को भी जान से मार देंगे। लड़की ने डर के मारे अपने परिजनों से कुछ भी नहीं कहा। जब पांच मार्च को फिर वह शौच के लिए गई तो मनबढ़ युवक ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़िता का कहना है कि जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने मेरे दुपट्टा से मेरा मुंह बंद कर दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने शुक्रवार को युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।