{"_id":"5b7ee29b42c79246753429ba","slug":"sexual-abuse-with-lady-in-office-on-the-name-of-permanent-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर बिजली विभाग की महिला संविदा कर्मी का यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी नौकरी दिलाने के नाम पर बिजली विभाग की महिला संविदा कर्मी का यौन शोषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग की महिला संविदा कर्मी ने विभागीय अधिकारियों और एक बिचौलिया पर अश्लील हरकत करने और यौन शोषण के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने आरोपियों की बात नहीं मानी तो उसे काम से हटा दिया गया। प्रकरण को लेकर वाराणसी कैंट थाने पर बुधवार को तहरीर दी गई है।
जिलाधिकारी से गुहार लगाने पहुंची युवती ने सर्किट हाउस के सामने बताया कि वो तीन माह पूर्व बिजली विभाग के हुकुलगंज स्थित कार्यालय में अकाउंटेंट के सहयोगी के तौर पर संविदा पर काम करना शुरू की। मौजूदा समय में यह कार्यालय इमिलिया घाट में है। लगभग 10-15 दिन बाद उसे बिजली विभाग के एक बिचौलिया ने फोन कर अश्लील बातें की।
इसके साथ ही उसे होटल में बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से मुलाकात कराने की बात कही। इस बीच उसे स्थायी करने की बात कह कर बिजली विभाग के कुछ अधिकारियों ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। विभाग के उच्चाधिकारियों से उसने शिकायत की तो उसे 18 अगस्त को काम से हटा कर कार्यालय से भगा दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही, मुंह बंद करने के लिए 25 हजार रुपये देने की बात कही गई। युवती ने बताया कि उसने मामले की शिकायत 1090 पर भी की है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट ने बताया कि तहरीर मिली है। आशा ज्योति केंद्र की दरोगा को जांच सौंप कर एक दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है और उच्चाधिकारियों को भी प्रकरण की जानकारी दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।