{"_id":"609cf0bf41048114465f2208","slug":"sexual-abuse-case-filed-against-math-manager-and-president-with-children-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: मठ प्रबंधक और अध्यक्ष पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज, पूर्व आईपीएस की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: मठ प्रबंधक और अध्यक्ष पर यौन शोषण का मुकदमा दर्ज, पूर्व आईपीएस की चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस
Thu, 13 May 2021 02:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 13 May 2021 02:56 PM IST
सार
प्रबंधक राम शरण दास व अध्यक्ष राम निरंजन दास पर पीड़ित बच्चों ने यौन शोषण का आरोप 8 फरवरी 2021 को लगाया था। इस मामले में पूर्व आईपीएस ने वाराणसी पुलिस को ट्वीट कर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी की भेलूपुर पुलिस ने आखिरकार श्रीब्रह्मा वेद विद्यालय अस्सी, पुष्कर तालाब के प्रबंधक व अध्यक्ष पर बाल यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कर लिया। एक महीने पहले इस मामले में रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने बच्चों के साथ यौन शोषण किए जाने और आवाज उठाने पर मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई थी। बुधवार को पीड़ित की ओर से भेलूपुर थाने में मठ प्रबंधक व अध्यक्ष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी में जुट गई है।
विज्ञापन
श्रीब्रह्मा वेद विद्यालय, अस्सी, पुष्कर तालाब के प्रबंधक राम शरण दास व अध्यक्ष राम निरंजन दास पर पीड़ित बच्चों ने यौन शोषण का आरोप 8 फरवरी 2021 को लगाया था। इसके बाद आवाज उठाने पर 11 अप्रैल को बाहर से गुंडे बुलाकर पिटाई का आरोप लगाया था। इस मामले में पूर्व आईपीएस ने वाराणसी पुलिस को ट्वीट कर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन
यही नहीं, पूर्व आइपीएस ने साक्ष्य के तौर पर पुलिस को कुछ वीडियो भी भेजे थे, जिसमें कई छोटे मासूम बच्चे अपने साथ मठ प्रबंधक व अध्यक्ष द्वारा की गई घटिया हरकत और अन्य मामलों को लेकर पूरी जानकारी भी देते हुए दिख रहे थे। इसके बाद वायरल वीडियो के बाद भी बच्चों को मारा पीटा गया था।
विज्ञापन
हालांकि इस प्रकरण में डीसीपी काशी ने इसे प्रशासन से विवाद व मठ प्रमुख के साथ अभद्रता का मामला करार दिया। लेकिन जब पूर्व आईपीएस ने कोर्ट जाने की चेतावनी दी तो पुलिस सतर्क हुई और जांच पड़ताल के बाद पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज किया